फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Scheme: क्या है पात्रता और कैसे कर सकते हैं आवेदन? मिलने वाले लाभ भी जानें

Mon, 16 Sep 2024 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Sep 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility benefits and registration process
पीएम विश्वकर्मा की पात्रता और आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: देश में जितनी भी सरकारी योजनाएं चलती हैं उनसे किसी न किसी तरीके से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। इनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती हैं तो कुछ योजनाओं को भारत सरकार। हर एक योजना की पात्रता सूची होती है जिसके अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उन्हें लाभ दिए जाते हैं। अब आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही देख लीजिए जिसको केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों और इससे जुड़े लोगों को लाभ देने का प्रावधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं? क्या आप जानते हैं कि आपको इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility benefits and registration process
पीएम विश्वकर्मा की पात्रता और आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। पात्रता सूची के मुताबिक, नीचे दिए गए लोग पात्र हैं...
 
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • आप अगर मालाकार हैं
Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility benefits and registration process
पीएम विश्वकर्मा की पात्रता और आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • धोबी और दर्जी
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility benefits and registration process
पीएम विश्वकर्मा की पात्रता और आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और संबंधित दस्तावेज चेक होते हैं
  • फिर सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility benefits and registration process
पीएम विश्वकर्मा की पात्रता और आवेदन का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं

  • योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और आपको इसके लिए रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के आपको पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed