फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अस्पताल वाले न करें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज तो कहां करें शिकायत? यहां जानें

Mon, 07 Sep 2026 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और इसका खर्च सरकार उठाती है, लेकिन अगर कोई अस्पताल आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने से मना करे तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Where should one complain if the hospital refuses free treatment under the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड: अस्पताल की शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Free Treatment: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आप पंजीकृत अस्पतालों में जाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन अगर कोई अस्पताल आपको मुफ्त इलाज देने से मना करता है तो क्या आप जानते हैं कि आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कहां कर सकते हैं? चलिए जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Where should one complain if the hospital refuses free treatment under the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड: अस्पताल की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock photos

कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए करवा सकते हैं
  • हर साल 1 अप्रैल को आयुष्मान कार्ड की लिमिट अपने आप रिन्यू हो जाती है
Where should one complain if the hospital refuses free treatment under the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड: अस्पताल की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • जान लें कि आयुष्मान कार्ड से आप हर किसी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते
  • आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
  • इसमें सरकारी और कई प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Where should one complain if the hospital refuses free treatment under the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड: अस्पताल की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक करें पंजीकृत अस्पताल कौन सा है?

  • आप चाहें तो ऑनलाइन ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं
  • फिर यहां पर पिन कोड, जिला आदि से आप अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन
Where should one complain if the hospital refuses free treatment under the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड: अस्पताल की शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

कोई अस्पताल करें इलाज देने से मना, तो कहां करें शिकायत?

  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, वो आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने से मना नहीं कर सकता
  • अगर कोई अस्पताल ऐसा करता है तो आप उस अस्पताल की शिकायत 24×7 उपलब्ध टोल-फ्री नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करके कर सकते हैं
  • फिर मामले की जांच होती है और चीजें सही पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed