फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Silai Machine Yojana 2023: आप भी ले सकते हैं मुफ्त में सिलाई मशीन, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Fri, 17 Feb 2023 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Where Can I Get a Free Sewing Machine Know About Govt Free Silai Machine Yojana 2023 in Hindi
मुफ्त में सिलाई मशीन के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Istock

Free Silai Machine Yojana: हमारे देश में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। वहीं, महिलाओं के लिए भी अलग से कई तरह की योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं, जिससे जरूरतमंद महिलाओं की मदद हो सके। फिर चाहे वो शहरों में रहने वाली महिलाएं हों या फिर ग्रामीण इलाके की महिलाएं। इसी कड़ी में मुफ्त सिलाई मशीन योजना को महिलाओं के लिए ही चलाया जाता है, महिलाएं खुद से अपना काम कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। इसलिए ही इस योजना की शुरुआत हुई और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से जुड़ी हुई हैं। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर मुफ्त में सिलाई मशीन लेना चाहती हैं, तो चलिए जानते हैं इसका क्या तरीका है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Where Can I Get a Free Sewing Machine Know About Govt Free Silai Machine Yojana 2023 in Hindi
मुफ्त में सिलाई मशीन के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन:-
  • अगर आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है
  • अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • अगर आप श्रमिक है और आपके पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है
  • साथ ही शहर और गांवों, दोनों जगहों पर रहने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र मानी जाती हैं।
Where Can I Get a Free Sewing Machine Know About Govt Free Silai Machine Yojana 2023 in Hindi
मुफ्त में सिलाई मशीन के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

मुफ्त सिलाई मशीन पाने के लिए महिलाएं ऐसे कर सकती हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • आप अगर इस मुफ्त सिलाई मशीन योजना से जुड़कर मुफ्त में सिलाई मशीन लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको वेबसाइट से मुफ्त सिलाई मशीन योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Where Can I Get a Free Sewing Machine Know About Govt Free Silai Machine Yojana 2023 in Hindi
मुफ्त में सिलाई मशीन के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • डाउनलोड किए हुए आवेदन पत्र को भर लें
  • इसमें आपको आवेदक का नाम, पते जैसी जरूरी जानकारियां भरनी हैं
  • आवेदन पत्र के साथ आवेदक की एक फोटो भी लगानी होती है
विज्ञापन
Where Can I Get a Free Sewing Machine Know About Govt Free Silai Machine Yojana 2023 in Hindi
मुफ्त में सिलाई मशीन के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज की कॉपी भी लगानी होगी
  • अब फॉर्म पूरा होने के बाद इसे संबंधित अधिकारी को जमा करवा लें
  • फिर आपका सत्यापन होता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको सिलाई मशीन दे दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed