फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आखिर कब आ सकती है 15वीं किस्त? किसान यहां जानें

Fri, 08 Sep 2023 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
When can the 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana be released
15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इनमें राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, बीमा और पेंशन समेत कई अन्य तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है और अब तक 14 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अब बारी 15वीं किस्त की है। इसलिए योजना से जुडे़ किसान जानना चाहते हैं कि आखिर ये किस्त कब तक उनके बैंक खाते में आ सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

When can the 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana be released
15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
  • दरअसल, 15वीं किस्त के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की गई। इसमें लगभग पात्र 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए।
When can the 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana be released
15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • किस्त का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी काम हैं जिन्हें पूरा करना पड़ता है। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी। योजना से जुड़ा जो किसान इस काम को नहीं करवाता है, वो किस्त के लाभ से वंचित रहेगा। इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो अप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, बैंक जाकर या खुद भी आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
When can the 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana be released
15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • किस्त अटकने के और भी कई कारण हैं। जैसे- अगर आप लैंड सिडिंग नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके द्वारा दिया गया आधार नंबर गलत है, बैंक खाता संख्या गलत है या आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है आदि, तो इन स्थितियों में भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
When can the 15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana be released
15वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

15वीं किस्त कब आ सकती है?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्तूबर या नवंबर महीने में किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed