फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Red Heart Emoji: व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजना बन सकता है आपके लिए मुसीबत, हो सकती है जेल

Wed, 23 Feb 2022 10:29 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 23 Feb 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Red Heart Emoji you may be jailed for Sending Red Heart emoji on WhatsApp
व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल - फोटो : istock

व्हाट्सएप पर बात करने के दौरान हम इमोजी का इस्तेमाल अपने एक्सप्रेशन को पेश करने के लिए करते हैं। केवल टेक्स्ट से हम अपनी बात का भाव सामने वाले यूजर को नहीं समझा सकते हैं, इसलिए इमोजी का इस्तेमाल करके हम इसे एक्सप्रेस करते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इमोजी के जरिए हमारा काम आसान हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यही इमोजी आपके लिए मुसीबत भी बन सकते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप इमोजी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अब व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर आपको जेल तक हो सकती है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजना क्राइम हो सकता है। दरअसल, सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने लोगों को व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को ये इमोजी भेजना हरासमेंट क्राइम माना जा सकता है।

WhatsApp Red Heart Emoji you may be jailed for Sending Red Heart emoji on WhatsApp
व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल - फोटो : istock
  • अगर आपने किसी को भी व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी भेजा है और रिसीवर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करता है। ऐसे में  आपको जेल भी हो सकती है। सऊदी अरब की एंटी-फ्रॉड एसोसिएशन ने बताया कि यदि रिसीवर पार्टी इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है, तो ऑनलाइन चैट्स के दौरान भेजी गई कुछ तस्वीरें और एक्सप्रेशन हरासमेंट क्राइम माने जा सकते है।
WhatsApp Red Heart Emoji you may be jailed for Sending Red Heart emoji on WhatsApp
व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल - फोटो : istock
  • रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी के कानून के हिसाब से 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने वाले व्यक्ति के दोषी पाया जाने पर उसे 2 से 5 साल की जेल हो सकती है। इसके साथ ही 100,000 सऊदी रियाल यानी लगभग 19,90,000 रुपये फाइन भी भरना होग।.
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Red Heart Emoji you may be jailed for Sending Red Heart emoji on WhatsApp
व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल - फोटो : istock
  • वहीं इस क्राइम को दोबारा करने पर अपराधी की मुसीबत और भी बढ़ जाएगी। ऐसे में उसे 5 साल की जेल और 300,000 सऊदी रियाल का फाइन भी भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
WhatsApp Red Heart Emoji you may be jailed for Sending Red Heart emoji on WhatsApp
व्हाट्सएप पर 'रेड हार्ट' इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल - फोटो : istock
  • हालांकि व्हाट्सएप पर आपको कई सारे इमोजी मिलते हैं, लेकिन 'रेड हर्ट' इमोजी एनिमेटेड है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेटा अपने इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर जल्द ही और भी कई एनिमेटेड इमोजी जोड़ने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed