फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: बिटिया की शादी को लेकर इकट्ठा करना चाहते हैं पैसे, 7 साल में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 52.8 लाख

Tue, 22 Feb 2022 06:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
MF Sip Investment Best Scheme for Secure Daughter Future Will Get 50 Lakh Rupees on Maturity
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

अपनी बिटिया के भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी तक की चिंता काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में कई अभिभावक अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई और उसकी शादी के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आपके इकट्ठा किए गए पैसों की वैल्यू धीरे धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में आपको अपने पैसों को व्यवस्थित ढंग से निवेश करना चाहिए। ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी के समय पूरे 52.8 लाख रुपये मिलेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की पढ़ाई लिखाई या उसकी शादी के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

MF Sip Investment Best Scheme for Secure Daughter Future Will Get 50 Lakh Rupees on Maturity
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड के सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों पर व्यक्ति को शानदार रिटर्न मिलता है। इस निवेश में मिलने वाला रिटर्न बैंक एफडी से भी ज्यादा होता है।

MF Sip Investment Best Scheme for Secure Daughter Future Will Get 50 Lakh Rupees on Maturity
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड एसआईपी बनवाने के बाद आपको इसमें हर महीने 40 हजार रुपये का निवेश 7 सालों के लिए करना है। वहीं आपको ये उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
MF Sip Investment Best Scheme for Secure Daughter Future Will Get 50 Lakh Rupees on Maturity
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

ऐसे में आप महज 7 साल इस स्कीम में निवेश करके 52.8 लाख का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों से अपनी बेटी की शादी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
MF Sip Investment Best Scheme for Secure Daughter Future Will Get 50 Lakh Rupees on Maturity
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के यहां पर निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed