फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Fraud Alert: अगर आपने भी व्हाट्सएप पर कीं ये चार गलतियां, तो मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता

Thu, 25 Aug 2022 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Aug 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Fraud Alert how to avoid whatsapp scams
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala

Whatsapp Fraud: आजकल लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको आसानी से मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। मोबाइल की मदद से कॉल करने से लेकर कई अन्य काम बेहद आसानी से और कम समय में हो जाते हैं। आपके मोबाइल में इंटरनेट और एप होने चाहिए, इसके बाद आप किसी भी काम को आसानी से कर सकते हैं। जैसे- व्हाट्सएप। इसके जरिए आप मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल तक कर सकते हैं। लगभग हर कोई व्हाट्सएप पर है और इसका इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन व्हाट्सएप चलाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना हमारी एक छोटी सी गलती या लापरवाही के कारण हमारा बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Whatsapp Fraud Alert how to avoid whatsapp scams
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

इन गलतियों को न करें:-

1. अगर आप व्हाट्सएप यूजर हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप अनजाने लिंक्स से सावधान रहें। आपको गलती से भी इन लिंक्स पर क्लिक नहीं करना है। इन पर क्लिक करने के बाद ये आपके मोबाइल को हैक करके आपको ठगने का काम करते हैं।

Whatsapp Fraud Alert how to avoid whatsapp scams
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

2. लोगों को व्हाट्सएप के जरिए ठगा जा सके, इसके लिए जालसाज यूजर्स को कई आकर्षक ऑफर्स के फर्जी लिंक देते हैं। आपको यहां अपनी कोई भी गोपनीय या अन्य जानकारी नहीं देनी है। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Fraud Alert how to avoid whatsapp scams
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

3. आजकल काफी संख्या में लोग व्हाट्सएप से जुड़े हैं, और कई लोग अनजाने लोगों के मैसेज के भी जवाब देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि ये लोग आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको चपत लगा दें।

विज्ञापन
Whatsapp Fraud Alert how to avoid whatsapp scams
व्हाट्सएप फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

4. अगर आपको कोई भी सर्वे भरने के लिए कहता है या कोई क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कहता है। तो आपको ऐसा नहीं करना है। दरअसल, ये जालसाजों की तरकीब होती है, जिससे वो आपकी जानकारी चुराकर आपको ठग लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed