फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: एटीएम पर आपकी एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

Thu, 20 Jul 2023 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Jul 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
What to keep in mind while using ATM Machine Follow these Tips
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

ATM Alert: अगर कुछ साल पीछे जाएंगे तो नजर आता है कि लगभग हर एक काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, लेकिन अब समय बदल चुका है और ज्यादातर काम ऑनलाइन बैंकिंग से ही हो जाते हैं। यहां तक कि आप जब चाहें तब एटीएम जाकर पैसे निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपको डेबिट कार्ड चाहिए होता है। इससे लोगों का काफी समय बचता है, लेकिन अगर आप भी एटीएम पर पैसे निकालने जाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको ठगी का शिकार बना सकती है। इसलिए जब भी एटीएम जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

What to keep in mind while using ATM Machine Follow these Tips
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : pixabay

इन बातों का रखें खास ध्यान:-

नंबर 1

  • एटीएम मशीन में आप जिस जगह पर कार्ड लगाते हैं, वहां पर ध्यान रखे कि अगर क्लोनिंग डिवाइस लगी है तो पैसे न निकालें। एटीएम कार्ड ठीक से लग नहीं रहा या किसी तरह की कोई एक्स्ट्रा आवाज आए या आसपास कोई गतिविधि हो आदि। तो ऐसी स्थिति में तुरंत बैंक को और पुलिस को सूचित करें।
What to keep in mind while using ATM Machine Follow these Tips
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जब भी एटीएम पर जाएं, तो हो सकता है कि आपके पास कोई व्यक्ति आए और बोले कि आप मुझसे कैश ले लो और मुझे ऑनलाइन पैसे दे दो। ध्यान दें कि ऐसे लोगों की बातों में बिल्कुल न आएं, क्योंकि ये जालसाज आपको नकली नोट पकड़ा सकते हैं और आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए एटीएम गए हैं, तो वहीं से पैसे निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to keep in mind while using ATM Machine Follow these Tips
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई बार देखने को मिलता है कि एटीएम में एक साथ दो-चार लोग अंदर गए हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। ध्यान रखें कि जब आप पैसे निकालें तो अंदर कोई अंजान व्यक्ति न हो। अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती अंदर आता है या आपकी ट्रांजेक्शन को देखने की कोशिश करता है, तो वहां मौजूद गार्ड को, बैंक को या पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
What to keep in mind while using ATM Machine Follow these Tips
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • आप जब भी एटीएम से पैसे निकालने जाएं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपना एटीएम पिन दर्ज करते समय दूसरे हाथ की मदद से कीपैड को ढक लें। इससे होगा ये कि कोई अंजान व्यक्ति आपका एटीएम पिन नहीं जान पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed