फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Wed, 07 Sep 2022 09:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Sep 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
What to Keep in Mind While Ordering Food Online Otherwise May Bank Empty
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Amar Ujala

Online Food Order Alert: आज के समय में लोग घर में खाना बनाना थोड़ा कम पसंद करते हैं, और वो भी खासतौर पर ऐसे लोग जो अकेले रहते हैं। लोग जब घर के बाहर रहते हैं, तो कॉलेज या जॉब से घर आने के बाद उनका मन खाना बनाने का कम ही करता है और फिर वो ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर लेते हैं। ऐसे ही जो लोग घर पर रहते हैं वो भी कभी-कभी कुछ खास मौकों पर पार्टी आदि पर ऑनलाइन ही खाना मंगवा लेते हैं। इसलिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आजकल जिस तरह से ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ रहा है। उसको देखते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका बैंक खाता खाली न हो सके। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What to Keep in Mind While Ordering Food Online Otherwise May Bank Empty
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

फर्जी लिंक से सावधान

  • आप जब भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो ध्यान रहे कि आपको किसी भी अनजाने लिंक से ये काम नहीं करना है। व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के जरिए जालसाज लोगों को फर्जी लिंक भेजते हैं, जिनके जरिए वो आपको ठगने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा किसी भरोसेमंद और आधिकारिक एप के जरिए ही ऑनलाइन खाना ऑर्डर करें।
What to Keep in Mind While Ordering Food Online Otherwise May Bank Empty
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

पेमेंट गेटवे का ध्यान रखें

  • अमूमन जब हम ऑनलाइन फूड मंगवाते हैं, तो ऑनलाइन मोड से ही पेमेंट कर देते हैं। लेकिन अगर आप किसी नई या अनजानी एप या किसी अनजाने लिंक से खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो ये ध्यान दें कि पेमेंट कहां और कैसे हो रही है। कहीं एप आपकी बैंकिंग जानकारी को आपकी परमिशन के बिना अपने पास सुरक्षित तो नहीं रख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Keep in Mind While Ordering Food Online Otherwise May Bank Empty
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Istock

ऑफर्स की जांच करें

  • कई बार कई एप लोगों को ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर कई लुभावने ऑफर्स देती है, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही होती है। कई फर्जी एप लोगों को ऑफर्स के बदले उनका डाटा और बैंकिंग जानकारी तक चुरा लेती है। इसलिए ऑफर्स की जांच करना जरूरी है।
विज्ञापन
What to Keep in Mind While Ordering Food Online Otherwise May Bank Empty
ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

विश्वसनीय एप का इस्तेमाल

  • जब भी आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करें, तो ये सुनिश्चित करें कि एप सही है। दरअसल, प्ले स्टोर पर ढेरों एप हैं। ऐसे में फर्जी एप से बचकर रहें और विश्वसनीय एप से ही खाना ऑर्डर करें। आप एप के रिव्यू और रेटिंग भी देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed