फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अब आपका एक जगह होगा सारा मेडिकल रिकॉर्ड, यहां जानें क्या है ABHA कार्ड और क्या हैं इसके फायदे

Tue, 06 Sep 2022 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Sep 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
What is Abha Card and its Benefits All You Need to Know
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है - फोटो : Amar Ujala

Abha Card Benefits: हमारे आसपास कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं, जो लोगों को पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती है। हमारा खानपान, हमारा लाइफस्टाइल समेत कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से लोग बीमार होते हैं। ऐसे में लोगों को डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और अपनी बीमारियों का इलाज करवाना पड़ता है। ऐसे में कई सारी रिपोर्ट्स, डॉक्टर की पर्चियां, दवाओं की पर्चियां आदि अपने पास रखनी पड़ती है। वहीं, जब कभी आगे इन पेपर्स की जरूरत होती है, तो फिर से इन्हें साथ रखना पड़ता है। लेकिन अब आपकी ये सब समस्या खत्म हो सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट की शुरुआत की है। तो चलिए जानते हैं कि ये योजना क्या है और इसके फायदे क्या हैं? आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What is Abha Card and its Benefits All You Need to Know
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है - फोटो : istock

क्या है ये कार्ड?

  • दरअसल, इस कार्ड का नाम ABHA कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट है, जो कि एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है। इस कार्ड में आपका मेडिकल रिकॉर्ड सेव रहेगा। इसका मतलब ये है आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटली तौर पर इस कार्ड में होगी।
What is Abha Card and its Benefits All You Need to Know
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है - फोटो : istock

क्या होगा फायदा?

  • जब कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो उसे अपना इलाज करवाने जाना पड़ता है। ऐसे में कई सारी मेडिकल रिपोर्टस, दवाओं की पर्चियां आदि गुम होने का डर रहता है या कई बार तो लोग इन्हें घर पर ही भूल जाते हैं। ऐसे में ये कार्ड आपकी मदद करेगा, क्योंकि इस कार्ड में आपकी सारी मेडिकल जानकारी सेव होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
What is Abha Card and its Benefits All You Need to Know
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है - फोटो : istock
  • इसलिए जब आप डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाएंगे, तो आपको अपने साथ पर्चियां या रिपोर्टस ले जाने की जरूरत नहीं होगी। ब्लड ग्रुप, बीमारी से लेकर बाकी सभी तरह की मेडिकल जानकारियां इस कार्ड में मौजूद होगी।
विज्ञापन
What is Abha Card and its Benefits All You Need to Know
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट क्या है - फोटो : Istock

क्या है पात्रता?

  • इस आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट को कोई भी बनवा सकता है। इसके लिए किसी तरह की कोई पात्रता जरूरी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed