फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI पेमेंट फेल हो जाए तो पैसे कब वापस मिलते हैं? जानें नियम और तरीका

Fri, 21 Nov 2025 07:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:18 PM IST
सार

UPI Payment Failed Reason Kya Hai: यूपीआई पेमेंट आज के समय में काफी लोग करते हैं, लेकिन कई बार पैसे कट जाते हैं लेकिन पेमेंट नहीं हो पाती। ऐसे में कैसे पैसे वापस मिलेंगे?

विज्ञापन
What to do when UPI Payment Failed Know When your money returns and how to raise complaint
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं? - फोटो : Amar Ujala

UPI Payment Failed: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि आज के समय में एक बड़ा तबका ऑनलाइन पेमेंट अधिक करता है और वो भी यूपीआई से। चाहे एक रुपये की चीज लेनी हो या हजारों की, लोग यूपीआई से पेमेंट करते हैं। इसके लिए कई तरह के एप मौजूद हैं और आजकल तो खुद बैंक ही अपनी आधिकारिक एप पर ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन देता है।



इसके अलावा भी लोग कई तरह की एप के जरिए यूपीआई पेमेंट करते हैं। लोगों को कैश नहीं रखना पड़ता और जब चाहें तब पेमेंट हो जाती है। फिर चाहे आप किसी सफर पर हैं या अपने घर के पास की दुकान से सामान ले रहे हैं, लेकिन कई मर्तबा लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि उनके बैंक खाते से पैसे कट तो जाते हैं। पर पेमेंट नहीं हो पाती। ऐसे में लोग परेशान रहते हैं कि अब क्या होगा? अब उनके पैसे कैसे वापस मिलेंगे? तो इन सब सवालों के जवाब आप यहां जान सकते हैं...

What to do when UPI Payment Failed Know When your money returns and how to raise complaint
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं क्यों अटक जाती है पेमेंट?

  • दरअसल, वैसे तो यूपीआई पेमेंट हो जाती है। पर कभी का बार ये पेमेंट फेल हो जाती है और हमारे बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं। इसके पीछए कई कारण होते हैं। जैसे, इंटरनेट कनेक्शन का सही तरीके से न होना, बैंक या यूपीआई सर्वर डाउन होने की वजह से या फिर कई बार बैंक सर्वर पर अधिक लोड आ जाता है आदि। इसकी वजह से यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है।
What to do when UPI Payment Failed Know When your money returns and how to raise complaint
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं? - फोटो : AdobeStock

पैसे कैसे वापस मिलेंगे?

  • अगर आपने कोई यूपीआई ट्राजेक्शन की और वो फेल हो गई और आपके बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो आपको परेशान नहीं होना है। पेमेंट फेल होने पर 24 से 48 घंटे के भीतर खुद ही पेमेंट वापस आ जाती है। कई मामलों में पेमेंट उस व्यक्ति को जाती है जिसे आपने पेमेंट की और कई मामलों में पेमेंट कस्टमर को ही वापस मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do when UPI Payment Failed Know When your money returns and how to raise complaint
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि पेमेंट को सेटल करने में वक्त लगता है और आपको 24 से 48 घटे के अंदर आपके कटे हुए पैसे वापस नहीं मिल पाते। हालांकि, ये सिर्फ कुछ ही मामलों में होता है। इसमें 3-7 दिन तक का समय लग सकता है, लेकिन इतना तय होता है कि अगर पेमेंट फेल हुई तो पैसे आपको वापस मिल जाते हैं।
विज्ञापन
What to do when UPI Payment Failed Know When your money returns and how to raise complaint
यूपीआई पेमेंट फेल होने पर कितने दिन में पैसे वापस आते हैं? - फोटो : Adobe Stock

शिकायत जरूर कर दें

  • अगर आपकी कोई यूपीआई ट्रांजेक्शन फेल हो गई है और आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं, तो आप उस यूपीआई एप और अपने बैंक में से कहीं शिकायत कर सकते हैं। यूपीआई एप पर ही ट्रांजेक्शन पर ही हेल्प का ऑप्शन आता है, वहां से आप पेमेंट से जुड़ी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इससे आपको पैसे जल्दी वापस मिलने में मदद मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed