UPI: एक समय था जब लोग डिजिटल पेमेंट के नाम से डरा करते थे। हालांकि, देश में यूपीआई आने के बाद डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। हर रोज करोड़ों की संख्या में यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। यूपीआई ने लेनदेन की व्यवस्था को काफी आसान बना दिया है। आप दुकानों पर महज क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। आज के समय एक छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यूपीआई नेटवर्क से जुड़ी हैं। यूपीआई का विकास एनपीसीआई द्वारा किया गया है। यह रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। यूपीआई द्वारा लेनदेन करने पर आपको किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होती है।
UPI: यूपीआई से गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे, तो परेशान होने की बजाए तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 PM IST
सार
कई बार लेन-देन करते समय जल्दबाजी या लापरवाही में लोग यूपीआई के जरिए गलत खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। अगर आपने भी किसी गलत व्यक्ति के खाते में यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन