Tips For Challan: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई व्यस्त है और बात जब कहीं पहुंचने की आती है, तो हर किसी को जल्दी रहती है। इसके लिए लोग अपने वाहन से सफर करना भी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप सड़क पर दोपहिया या चार पहिया वाहन लेकर चल रहे हैं, तो जरूरी हो जाता है कि आप सड़क-यातायात के नियमों का पालन करें वरना आपका चालान तक कट सकता है। लेकिन आजकल देखा जाता है कि पहले की तरह ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को रोकने की जगह पर उनकी फोटो क्लिक करके चालान काट देते हैं। इस पर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका चालान गलत कटा है। ऐसे में अगर आपका चालान सही में गलत कटा है, तो आप चाहें तो जुर्माना देने से बच सकते हैं। जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"636df639a7cd25361777c422","slug":"what-to-do-if-traffic-police-wrongly-cut-your-challan-know-here-traffic-rules-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Challan Tips: क्या आपका भी कट गया है गलत चालान? तो बिना डरे करें ये काम, हट सकता है जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Challan Tips: क्या आपका भी कट गया है गलत चालान? तो बिना डरे करें ये काम, हट सकता है जुर्माना
Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
ऐसे रद्द करवा सकते हैं चालान:-
शिकायत दर्ज करवाएं
- अगर आपका चालान गलत तरीके से कटा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। ट्रैफिक कमिश्नर, एसपी ट्रैफिक या संबंधित अधिकारी से आप शिकायत करके अपना चालान रद्द करवा सकते हैं।
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
सोशल मीडिया के जरिए
- सड़क पर वाहन चलाते वक्त अगर आपका चालान गलत तरीके से कटा है, तो आप इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी कर सकते हैं। संबंधित विभाग या अधिकारी को टैग करके आप अपनी बात रख सकते हैं, जिससे आपका चालान रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
कोर्ट में रख सकते हैं बात
- अगर आपका चालान सड़क पर लगे कैमरे या ट्रैफिक पुलिस के जरिए गलत तरीके से कटा है और वो चालान कोर्ट जा चुका है, तो आप कोर्ट में इस बात को रख सकते हैं। अगर आपकी बात सही होती है, तो ऐसी स्थिति में चालान रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
गलत चालान को रद्द करवाने के क्या तरीके हैं
- फोटो : istock
- आप लिखित या अन्य तरीके से शिकायत कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपने पास कुछ ऐसा प्रूफ जरूर रखें जिससे आपकी बात को बल मिले। हालांकि, आप बिना प्रूफ भी अपनी बात रख सकते हैं। ऐसे में अगर चालान गलत पाया जाता है, तो इसे रद्द किया जा सकता है।