फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Duplicate Pan Card: चोरी हो गया है पैन कार्ड? तो घर बैठे बनवा सकते हैं सिर्फ 50 रुपये में, जानें तरीका

Wed, 23 Apr 2025 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

Pan Card Dobara Ban Sakta Hai: कई सारे कामों के लिए हमें पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर ये गुम हो जाए तो हम परेशान होने लगते हैं, लेकिन आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि पैन कार्ड के चोरी या गुम होने पर आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं और वो भी महज 50 रुपये में।

विज्ञापन
What to Do if Pan Card Is Stolen Know How to Apply for Duplicate PAN Card Step by Step Process
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

How To Reprint Pan Card: पैन कार्ड आज की जरूरत है क्योंकि अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है, वित्तीय लेन-देन करना है, किसी कंपनी में जॉइन करना है, केवाईसी करवानी है, लोन लेना है, अपना सिबिल स्कोर चेक करना है आदि। ऐसे कई और काम हैं जिनके लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन कई बार जेब कटने की वजह से या घर में ही दस्तावेजों के इधर-उधर होने की वजह से आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले तो परेशान न हो क्योंकि आप इसे दोबारा रिप्रिंट करवा सकते हैं और वो भी महज 50 रुपये में। तो चलिए जानते हैं कैसे डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...

What to Do if Pan Card Is Stolen Know How to Apply for Duplicate PAN Card Step by Step Process
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इतने पैसे लगते हैं:-

  • अगर आपका पैन कार्ड गुम या चोरी हो गया है तो आपको इसे रिप्रिंट करवाने का शुल्क देना होता है
  • भारत के अंदर अगर आप कहीं भी पैन कार्ड मंगवाते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क देना होता है
  • जबकि, भारत के बाहर पैन कार्ड को मंगवाने के लिए आपको 959 रुपये खर्च करने होते हैं
What to Do if Pan Card Is Stolen Know How to Apply for Duplicate PAN Card Step by Step Process
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-

पहला स्टेप

  • आपका पैन कार्ड चाहे गुम हो गया है या फिर चोरी हो गया है तो आप इसे घर बैठे ही बनवा सकते हैं
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको पहले अपना पैन नंबर भरना है
  • फिर आपको अपना आधार नंबर भी भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do if Pan Card Is Stolen Know How to Apply for Duplicate PAN Card Step by Step Process
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप 

  • इसके बाद आपको अपना जन्मतिथि यहां पर दर्ज करनी है
  • अब आपको स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिख रहा है उसे यहां भरें
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपनी सारी जानकारियां दिखने लगेंगी
  • अब अपना पता और पिन कोड कंफर्म करवाएं
विज्ञापन
What to Do if Pan Card Is Stolen Know How to Apply for Duplicate PAN Card Step by Step Process
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • जैसे ही पता कंफर्म हो जाए तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है
  • इस आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
  • अब आपको यहां पर ऑनलाइन पेमेंट करनी है
  • फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती है जिन्हें भरना है
  • आखिर में आपको एक स्लिप मिलती है जिसे संभालकर रखें इसी से आप अपने पैन कार्ड को ट्रैक कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed