ATM Card Tips: आज के समय में पहले की तरह पैसों को निकालने के लिए बैंक में लाइन नहीं लगानी पड़ती, क्योंकि अब तो आप जब चाहें तब एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल, जब किसी भी बैंक में खाता खुलवाते हैं तो बैंक की तरफ से खाताधारक को एटीएम कार्ड भी दिया जाता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने एटीएम कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि अगर ये गुम हो जाए और गलत हाथों में चला जाए तो आपको चपत भी लग सकती है। ऐसे में अगर कभी आपका एटीएम कार्ड गुम हो जाता है तो आपको कुछ कदम तुरंत उठाने चाहिए, जिससे आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके। तो चलिए जानते हैं एटीएम कार्ड गुम होते ही क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"650965680b29f1c96b0a8fdc","slug":"what-to-do-if-atm-card-is-lost-check-all-details-are-here-2023-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: अगर गुम हो गया है एटीएम कार्ड तो फ्रॉड से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, वरना लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: अगर गुम हो गया है एटीएम कार्ड तो फ्रॉड से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, वरना लग सकती है चपत
Tue, 19 Sep 2023 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : iStock
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करें?
पहला काम
- दरअसल, आपको एक काम करना चाहिए कि अपने एटीएम कार्ड के पीछे लिखे टोल फ्री नबर को तुरंत कहीं लिख लें या अपने मोबाइल में सेव कर लें। ऐसे में अगर आपका एटीएम कार्ड गुम होता है, तो आप इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत अपने गुम हुए कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं और होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- अगर किसी कारण आपके पास एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का नंबर नहीं है, तो आप अपनी नेट बैंकिंग या मोबाइल एप के जरिए भी इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एप या वेबसाइट पर लॉगिन करना है और यहां डेबिट कार्ड ब्लॉक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरा काम
- एक बात का ध्यान रखें कि एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने के साथ ही अपने बैंक को जरूर सूचित करें कि आपका एटीएम कार्ड कहीं गुम या चोरी हो गया है। इससे नुकसान होने की स्थिति में आप दिक्कत से बच सकते हैं और बैंक आपकी पूरी मदद भी करता है।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड गुम होने पर क्या करना चाहिए?
- फोटो : iStock
चौथा काम
- अब आप अपने एटीएम कार्ड को गुम या चोरी होने की वजह से ब्लॉक करवा चुके हैं। ऐसे में आपको पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड की जरूरत होगी? इसलिए आप बैंक में आवेदन करके नया एटीएम कार्ड बनवा लें।