What Should Be The Temperature Of Fridge In Summer: गर्मियों के सीजन में खाने पीने से जुड़ी चीजें या सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। इस कारण लंबे समय तक सब्जियों और खाने पीने से दूसरी जुड़ी चीजों को फ्रेश रखने के लिए हम लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं गर्मियों में पानी और दूसरे पेय पदार्थों को ठंडा रखने में भी फ्रिज का उपयोग किया जाता है। इस कारण गर्मियों के सीजन में फ्रिज की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए रहती है। फ्रिज का उपयोग केवल घरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका उपयोग दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर भी किया जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फ्रिज केवल खान-पान से जुड़ी चीजों को ठंडा रखने तक का काम नहीं करता है बल्कि यह खाने पीने से जुड़ी चीजों को फ्रेश रखकर हमारे भोजन, स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Summer Tips: गर्मियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? जरूर जान लें ये बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:35 PM IST
सार
What Should Be The Temperature Of Fridge In Summer: क्या आपको इस बारे में पता है कि गर्मियों के सीजन में फ्रिज का तापमान कितना रखना चाहिए? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन