फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी मौका: अगर अब तक नहीं करवाया आधार कार्ड अपेडट, तो इस सरल तरीके अब भी करवा सकते हैं मुफ्त में

Wed, 12 Jul 2023 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jul 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
what is the last date for aadhar card free update check all details
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Update Aadhaar: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें अगर सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज को देखा जाए, तो शायद आधार कार्ड से ऊपर कोई और नजर न आए। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार के बिना कई काम अटक सकते हैं और आधार के पास में होने से लगभग सभी काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, आपके इस आधार कार्ड को सरकार की तरफ से अपडेट करवाना जरूरी किया गया था, जिसकी पहले आखिरी तारीख 14 जून 2023 रखी गई थी। पर अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे 14 सितंबर 2023 तक अब भी अपडेट करवा सकते हैं और वो भी बिल्कुल मुफ्त में। तो चलिए बिना देरी के आधार कार्ड को अपडेट करने के तरीके के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

what is the last date for aadhar card free update check all details
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 1

  • अगर किसी कारण आप अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवा पाए, तो आप अभी भी ऐसा कर सकते हैं
  • बस आपको इसके लिए पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
what is the last date for aadhar card free update check all details
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर ओटीपी के जरिए यहां लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
what is the last date for aadhar card free update check all details
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर वेरीफाई करें
  • अब आपको नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी यहां अपलोड करनी है
विज्ञापन
what is the last date for aadhar card free update check all details
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा
  • अब कुछ दिनों के अंदर आपका आधार अपडेट हो जाएगा
  • वहीं, इस रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed