फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway: कोच के अंदर कैसे पता चलता है कि ये फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड एसी है? तीनों में होता है ये फर्क

Thu, 10 Oct 2024 07:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों से जोड़ता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।



ट्रेन में सफर करने के लिए आपको कई तरह की क्लास मिलती है जैसे स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी आदि। हालांकि, क्लास के मुताबिक टिकट का किराया भी अलग अलग होता है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि ट्रेन के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी में क्या अंतर होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

थर्ड एसी 

थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के कोच एक जैसे होते हैं। इन दोनों में ज्यादा कुछ अंतर नहीं होता है। दोनों में केवल एसी का अंतर होता है। स्लीपर क्लास में एसी नहीं लगे होते हैं। वहीं एसी कोच में बर्थ 3-3-2 के आधार पर होती हैं। 

What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

सेकेंड एसी 

थर्ड एसी की तुलना में सेकेंड एसी की क्लास काफी अलग होती है। इनमें कई अंतर होते हैं। थर्ड एसी की तुलना में सेकेंड एसी में सीटों की संख्या कम होती है। सेकेंड एसी में बर्थ 2-2-2 के आधार पर होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इस कारण सेकेंड एसी क्लास में भीड़ कम होती है। सेकेंड एसी में मिडिल बर्थ नहीं होती है। इसके अलावा थर्ड एसी की तुलना में सेकेंड एसी का किराया ज्यादा होता है।

विज्ञापन
What Is The Difference Between 1st 2nd And 3rd AC In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी

लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में फर्स्ट एसी के कोच लगाए जाते हैं। इसमें आपको दो और चार सीटों वाली बर्थ मिलती है। फर्स्ट एसी में चार बर्थ वाली को केबिन कहा जाता है। इसके अलावा दो बर्थ वाली को क्रूप कहा जाता है। फर्स्ट एसी का किराया काफी अधिक होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed