फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaadi Mubarak Scheme: बेटी की शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Tue, 24 Jan 2023 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
What is Shaadi Mubarak Scheme in Telangana Know Apply Online Full Process in Hindi
Telangana Shaadi Mubarak Scheme - फोटो : Istock

Telangana Shaadi Mubarak Scheme: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार गरीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको तेलंगाना सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम शादी मुबारक स्कीम है। इसके अंतर्गत तेलंगाना सरकार बेटियों को शादी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस स्कीम का लाभ मिलने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपनी बेटी की शादी करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। स्कीम के अंतर्गत बेटी की शादी के समय सरकार 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्कीम में आवेदन की क्या प्रक्रिया है?

What is Shaadi Mubarak Scheme in Telangana Know Apply Online Full Process in Hindi
Telangana Shaadi Mubarak Scheme - फोटो : Istock

अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको तेलंगाना सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। होमपेज पर आपको कल्याण लक्ष्मी शादी मुबारक के विकल्प का चयन करना है। 

What is Shaadi Mubarak Scheme in Telangana Know Apply Online Full Process in Hindi
Telangana Shaadi Mubarak Scheme - फोटो : iStock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको अल्पसंख्यक वर्ग के लिए शादी मुबारक सेवा में पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Shaadi Mubarak Scheme in Telangana Know Apply Online Full Process in Hindi
Telangana Shaadi Mubarak Scheme - फोटो : istock

इन डिटेल्स को दर्ज करने के बाद एक बार चेक कर लें कि आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारियों में किसी प्रकार की गलती न हो। इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। 

Bank Rules: क्या बंद पड़े बैंक अकाउंट से निकाले जा सकते हैं पैसे? जानें क्या कहता है बैंक का नियम

विज्ञापन
What is Shaadi Mubarak Scheme in Telangana Know Apply Online Full Process in Hindi
Telangana Shaadi Mubarak Scheme - फोटो : istock

इन सभी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प का चयन करना है। इस तरह आप आसानी से स्कीम में आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

ATM: अगर आपके पास है एटीएम कार्ड, तो मिलती है पांच लाख रुपये की यह विशेष सुविधा, जानें डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed