IRCTC Wake Up Alarm: रोजाना भारतीय ट्रेन एक बड़ी संख्या में यात्रियों को लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाती है। ऐसे में आपने भी कभी न कभी ट्रेन से यात्रा की होगी? ट्रेन से यात्रा करने के अपने फायदे भी हैं। जैसे- कंफर्ट सीट, खानपान की व्यवस्था, शोचालय की सुविधा, एसी आदि। इन सबके बीच जब आप ट्रेन से यात्रा करते हैं और खासतौर पर वो जो पहली बार ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि अगर वो सो गए तो कहीं उनका स्टेशन न निकल जाए। वो भी खासतौर पर रात के समय ये चिंता रहती है, लेकिन अब आपको इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि अब आपका रेलवे स्टेशन नहीं छूट पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे आपको डेस्टिनेशन अलर्ट की सुविधा जो देता है। तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में जानते हैं...
{"_id":"6493f0b7a094bedec7079f7a","slug":"what-is-irctc-wake-up-alarm-and-benefits-see-full-details-2023-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Wake Up Alarm: स्टेशन आने पर खुद बताएगा रेलवे, बस ट्रेन में चढ़ने से पहले जरूर कर लें ये छोटा सा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Wake Up Alarm: स्टेशन आने पर खुद बताएगा रेलवे, बस ट्रेन में चढ़ने से पहले जरूर कर लें ये छोटा सा काम
Thu, 22 Jun 2023 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा?
- फोटो : istock
यहां समझें डेस्टिनेशन अलर्ट क्या है?
- डेस्टिनेशन अलर्ट को समझें, तो इसके अंतर्गत यात्री का स्टेशन आने से 20 मिनट पहले उसके मोबाइल में एक अलार्म बजता है। ये आलर्म बताता है कि आपका स्टेशन आने वाला है, तो आप तैयार हो जाएं। बस आपको ट्रेन में बैठने से पहले इस डेस्टिनेशन अलर्ट को एक्टिवेट करना होता है।
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा?
- फोटो : istock
अलार्म सेट करने के तरीके:-
पहला तरीका
- सबसे पहले कस्टमर केयर नंबर 139 पर कॉल करें और भाषा चुनें और फिर * दबाएं
- अब अपना पीएनआर नंबर बताएं और अलार्म सेट करने के लिए अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी दें
- ऐसा करने के बाद आपका अलार्म सेट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा?
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- आप मैसेज की मदद से भी अलार्म सेट कर सकते हो
- आपको करना ये है सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाना है
- यहां जाकर आपको ALERT टाइप करना है
- फिर इसे 139 नंबर पर भेज दें
- ऐसा करने के बाद आपका अलार्म सेट हो जाता है।
विज्ञापन
क्या है डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा?
- फोटो : istock
इतना देना होता है चार्ज
- अगर आप इस सुविधा का लाभ एसएमएस के जरिए ले रहे हैं, तो आपको 3 रुपये खर्च करने होंगे
- जबकि, कॉल से इस सुविधा को लेने के लिए आपको मेट्रो शहर के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट और नॉन मेट्रो शहर के लिए आपको 2 रुपये प्रति मिनट चार्ज देना होगा।