आज के दौर में हर कोई चाहता है कि वो अपने वर्तमान के साथ-साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित करे। इसके लिए लोग अपनी सैलरी में से कुछ पैसा कई अलग-अलग तरह से निवेश करते हैं। कई लोग बैंक में पैसा बचाकर रखते हैं, कई लोग एफडी करवाते हैं, कई लोग एलाईसी पॉलिसी लेते हैं, कई लोग एसाईपी में निवेश करते हैं और कई तरह के अन्य निवेश भी करते हैं। ये सब इसलिए ताकि भविष्य में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। लेकिन इन सबके अलावा लोग गोल्ड में भी निवेश करते हैं। सोने के दाम हर दिन के अलग होते हैं, और इसमें निवेश करना काफी ज्यादा सुरक्षित भी माना जाता है। वहीं, आजकल डिजिटल गोल्ड भी निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आपको बताते हैं कि सोने में निवेश करने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624c1808ec5cad277a3eb622","slug":"what-is-digital-gold-investing-in-digital-gold-know-the-important-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की खबर: जानें क्या होता है डिजिटल गोल्ड, अगर कर रहे हैं सोने में निवेश, तो पहले जान लें ये जरूरी बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूरत की खबर: जानें क्या होता है डिजिटल गोल्ड, अगर कर रहे हैं सोने में निवेश, तो पहले जान लें ये जरूरी बातें
Tue, 05 Apr 2022 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Apr 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
सोने में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : istock
डिजिटल गोल्ड क्या होता है?
- दरअसल, डिजिटल गोल्ड घर बैठे ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि इसे खरीदने के लिए किसी दुकान पर नहीं जाना पड़ता, बल्कि घर बैठे आप इसे अपने मोबाइल से खरीद सकते हैं और अपने एप के वॉलेट में सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही कभी भी जरूरत पड़ने पर अपने हिसाब से इस बेच सकते हैं।
सोने में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : istock
क्यों फायदेमंद है डिजिटल गोल्ड?
- डिजिटल गोल्ड की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके चोरी होने का डर नहीं होता है। आपके एप के वॉलेट में ये सुरक्षित रहता है, और आप इसे कभी भी असली सोने में बदल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त चार्ज देना होता है। यहां ये भी जानना जरूरी है कि इस सोने को निवेश सोने के सिक्के या सोने के बार में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : istock
सोने में निवेश करने से पहले इन बातों को जान लें:-
पेपर फॉर्म गोल्ड
- अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप सिर्फ ज्वेलरी ही खरीदें। आप इनकी जगह पर बॉन्ड, गोल्ड ईटीएफ भी ले सकते हैं। पेपर फॉर्म गोल्ड में प्रबंधन का खर्च कम होने के साथ ही ये लंबे समय के लक्ष्यों के लिए पेपर गोल्ड खरीदना सही है।
विज्ञापन
सोने में निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- फोटो : istock
गोल्ड म्यूचुअल फंड
- आप गोल्ड म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा सोने में निवेश किया जाता है और फंड मैनेजर निवेशकों के पैसे का ध्यान रखते हैं। वहीं, बाजार के बनते-बिगड़ते हालातों का असर आपके निवेश किए गए पैसों के रिटर्न पर पड़ता है।