फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है? जानिए 2 मिनट में पता लगाने का आसान तरीका

Fri, 02 Oct 2026 08:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 02 Oct 2026 08:03 PM IST
सार

How To Check Aadhaar Registered Mobile: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने आधार से लिंक नंबर को भूल जाते हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी काम के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ती है को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप किसी आधार कार्ड से लिंक नंबर को कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Find Which Mobile Number is Linked to Your Aadhaar Card? Check Online in 2 Minutes
आधार मोबाइल नंबर लिंक स्टेटस - फोटो : AI

Check Linked Mobile Number in Aadhaar: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंक खाता खोलने और सिम कार्ड खरीदने तक, हर काम के लिए आधार की आवश्यकता होती है। हालांकि, कई बार हमें यह याद नहीं रहता कि हमारे आधार कार्ड के साथ कौन-सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है।



सही मोबाइल नंबर का पता न होने के कारण कई बार ओटीपी पाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल की मदद से आप घर बैठे केवल दो मिनट में आसानी से जान सकते हैं कि आपके आधार में कौन-सा नंबर लिंक है।

How to Find Which Mobile Number is Linked to Your Aadhaar Card? Check Online in 2 Minutes
आधिकारिक यूआईडीएआई पोर्टल पर जाएं - फोटो : Adobe Stock

आधिकारिक यूआईडीएआई पोर्टल पर जाएं

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर पहुंचते ही 'मॉय आधार' या 'आधार सर्विस' वाले सेक्शन पर क्लिक करें, जहां आपको कई तरह की ऑनलाइन सेवाएं दिखाई देंगी।
How to Find Which Mobile Number is Linked to Your Aadhaar Card? Check Online in 2 Minutes
'चेक आधार वेलिडिटी' विकल्प का चयन करें - फोटो : Adobe Stock

'चेक आधार वेलिडिटी' विकल्प का चयन करें

  • सेवाओं की सूची में से 'चेक आधार वैलिडिटी' वाले विकल्प को चुनें।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, जहां आपको अपनी पहचान संबंधी सामान्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Find Which Mobile Number is Linked to Your Aadhaar Card? Check Online in 2 Minutes
आधार विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें - फोटो : Adobe Stock

आधार विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें

  • नए खुले पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और साथ में स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  • इसके बाद नीचे दिए गए 'प्रोसीड' वाले बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

 

विज्ञापन
How to Find Which Mobile Number is Linked to Your Aadhaar Card? Check Online in 2 Minutes
मोबाइल नंबर के आखिरी अंकों से पहचान करें - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल नंबर के आखिरी अंकों से पहचान करें

  • बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके आधार की वैधता के साथ उससे जुड़े मोबाइल नंबर के आखिरी तीन या चार अंक दिखाई देंगे।
  • आप इन नंबरों को देखकर चेक कर सकते हैं कि कौन सा नंबर रजिस्टर्ड है।
  • अगर कोई भी अंक नहीं दिखाई देता है, तो इसका स्पष्ट मतलब है कि आपके आधार में कोई नंबर रजिस्टर्ड नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed