फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद आधार कार्ड का क्या होता है? जानिए परिवार को तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए

Wed, 28 Oct 2026 01:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 28 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

  • Deactivate Aadhaar Card After Death: किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार कार्ड अपने आप बंद नहीं होता, बल्कि इसके लिए ऑनलाइन सूचना देनी पड़ती है।
  • धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर 'माय आधार' पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करें।

विज्ञापन
What Happens to the Aadhaar Card After a Person's Death? Know What Steps Families Should Take Immediately
मृत्यु के बाद आधार कार्ड - फोटो : AI

What Happens To Aadhaar After Death: परिवार में किसी अपने के चले जाने का गम और मानसिक पीड़ा शब्दों से परे होती है। इस कठिन समय में अपनों को संभालना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, लेकिन इसके साथ ही कुछ जरूरी कानूनी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार कार्ड अपने आप बंद हो जाता है?



आपको जानकर हैरानी होगी कि मृत्यु के बाद आधार कार्ड अपने आप निष्क्रिय नहीं होता है। पहचान की चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के बड़े जोखिम से बचने के लिए परिवार के सदस्यों को खुद आगे आकर इसकी सूचना देनी पड़ती है। इस जरूरी प्रक्रिया के बारे हर किसी को मालूम होना चाहिए ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी कागजी या कानूनी परेशानी से बचा जा सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में परिजनों को क्या कदम उठाने चाहिए।

Trending Videos
What Happens to the Aadhaar Card After a Person's Death? Know What Steps Families Should Take Immediately
मृत्यु के बाद सबसे पहले कौन सा दस्तावेज बनवाना जरूरी? - फोटो : Adobe Stock

मृत्यु के बाद सबसे पहले कौन सा दस्तावेज बनवाना जरूरी?

  • सबसे पहले स्थानीय निकाय, अस्पताल या नगर निगम से मृतक का आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना आधार को बंद करने या अपडेट करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है।
What Happens to the Aadhaar Card After a Person's Death? Know What Steps Families Should Take Immediately
आधार पोर्टल पर मृत्यु की सूचना कैसे दर्ज करें? - फोटो : Adobe Stock

आधार पोर्टल पर मृत्यु की सूचना कैसे दर्ज करें?

  • इसके लिए आपको आधिकारिक आधार पोर्टल पर जाना होगा। 
  • वहां परिवार का कोई भी सदस्य अपने खुद के आधार और ओटीपी से लॉगिन करके 'परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना दें' वाले विकल्प का चयन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens to the Aadhaar Card After a Person's Death? Know What Steps Families Should Take Immediately
फॉर्म भरते समय कौन सी मुख्य जानकारियां दर्ज करनी होती हैं? - फोटो : Adobe Stock

फॉर्म भरते समय कौन सी मुख्य जानकारियां दर्ज करनी होती हैं?

  • फॉर्म भरते समय मृतक का आधार नंबर, मृत्यु पंजीकरण संख्या यानी डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरने होते हैं।
  • इसके साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई कॉपी भी पोर्टल पर अपलोड करनी पड़ती है।
विज्ञापन
What Happens to the Aadhaar Card After a Person's Death? Know What Steps Families Should Take Immediately
फॉर्म जमा करने के बाद मिलता है सर्विस रिक्वेस्ट नंबर - फोटो : Adobe Stock
फॉर्म जमा करने के बाद मिलता है सर्विस रिक्वेस्ट नंबर
  • फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको एक एसआरएन यानी सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलता है।
  • इसे सुरक्षित संभाल कर रखना चाहिए, ताकि आप बाद में अपने द्वारा दिए गए अनुरोध की स्थिति यानी स्टेटस की ऑनलाइन जांच कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed