PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। वित्त से जुड़े कई कामों में इसकी खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। शेयर बाजार में निवेश से लेकर कई फाइनेंशियल टास्क को अंजाम देने के लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। इसके अलावा नौकरी, बैंकिंग से लेकर एजुकेशन कई जरूरी कामों के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है।
PAN Card: आखिर पैन कार्ड पर लिखे इन 10 अंकों का क्या होता है मतलब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन नंबर को जारी करने के लिए एक खास प्रक्रिया को अपनाता है। इनकम टैक्स द्वारा आपको दिए जाने वाले इन 10 नंबरों में अल्फाबेट और न्यूमेरिकल डिजिट का मिश्रण होता है।
पैन कार्ड में दर्ज 10 नंबरों में पहले तीन कैरेक्टर्स अल्फाबेटिकल होते हैं। वहीं कार्ड में दर्ज चौथा अल्फाबेट ये संकेत करता है कि आप इनकम टैक्स की नजर में क्या हैं। अगर आप इंडिविजुअल हैं, तो आपके पैन कार्ड का चौथा अल्फाबेट P लिखा होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पैन कार्ड पर लिखे अलग अलग अल्फाबेट क्या प्रदर्शित करते हैं।
P- व्यक्ति का नाम दर्शाता है
H- धर्म को प्रदर्शित करता है
A- व्यक्ति के ग्रुप के बारे में जानकारी देता है
B- कार्ड होल्डर के निकाय के बारे में बताता है
G- गवर्मेंट एजेंसी के बारे में बताता है
L- लोकल अथॉरिटी
F- का मतलब है फर्म
T- का मतलब है ट्रस्ट