आज के दौर में बैंकिंग क्षेत्र में काफी क्रांति आई है। बैंक से जुड़े लगभग सभी काम अब बेहद आसान हो गए हैं। एक समय था जब बैंक के काम में पूरा दिन लग जाता था। वहीं, पैसे निकालने के लिए एक लंबे प्रोसेस से गुजरना पड़ता था। पहले बैंक जाकर एक स्लिप भरो, और फिर काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करो। बारी आने पर अगर स्लिप में सबकुछ ठीक है, तो आपको पैसे मिल जाएंगे। लेकिन एटीएम कार्ड के आ जाने से लोगों को इन लंबी लाइनों से छुटकारा मिला है। अब जब मन हो आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसा निकालना दंडनीय अपराध है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इसको लेकर बैंक के नियम बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"621778ae88ede32f3f0107b0","slug":"what-are-the-rules-for-withdrawing-money-from-dead-person-atm-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Card: मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से भूलकर भी न निकालें पैसे, हो सकती है जेल, जानें क्या है नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Card: मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से भूलकर भी न निकालें पैसे, हो सकती है जेल, जानें क्या है नियम
Thu, 24 Feb 2022 05:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर हो सकती है सजा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर हो सकती है सजा
- फोटो : istock
हो सकती है सजा
- कई बार देखा जाता है कि जब किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो उसके परिवार वाले लोग उसके एटीएम कार्ड के जरिए पैसा निकाल लेते हैं। लेकिन ऐसा करना गैरकानूनी है। यहां तक कि बिना बैंक को सूचना दिए हुए नॉमिनी भी पैसा नहीं निकाल सकता। वहीं, कोई इसमें पकड़ा जाता है, तो उसे सजा तक हो सकती है।
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर हो सकती है सजा
- फोटो : istock
क्या है नियम?
- अगर आपको मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने हैं, तो इसके लिए बैंक का अपना नियम है। दरअसल, व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी सारी संपत्ति को अपने नाम पर ट्रांसफर करने के बाद ही आप उसके पैसों को निकाल सकते हैं। बैंक को इस बारे में जानकारी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर हो सकती है सजा
- फोटो : istock
- वहीं, मृत व्यक्ति के बैंक खाते से नॉमिनी पैसा निकाल सकता है। दूसरी तरफ कई बैंक खातों में एक से ज्यादा नॉमिनी भी होते हैं। ऐसी स्थिति में सभी नॉमिनी को सहमति पत्र बैंक को दिखाना होगा, जिसके बाद ही आप मृत व्यक्ति के खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पर हो सकती है सजा
- फोटो : istock
ऐसे पा सकते हैं पैसे
- नॉमिनी मृत व्यक्ति के बैंक खाते में जमा पैसों के लिए क्लेम कर सकता है। इसके लिए एक फॉर्म भरना पड़ता है और इसके साथ मृतक की पासबुक, खाते का टीडीआर, चेकबुक, डेथ सर्टिफिकेट और अपना आधार और पैन कार्ड देना होता है। इस प्रोसेस के बाद आपके खाते में पैसे दे दिए जाते हैं, और मृतक का बैंक खाता बंद कर दिया जाता है।