फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway Facts: जानिए पटरियों के किनारे लगे साइनबोर्ड पर क्यों लिखा जाता है W/L?

Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Facts What is the meaning of W/L written on the signboard on the side of the train tracks
पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर लिखे W/Lका मतलब क्या होता है? - फोटो : i stock
भारत में रेल आज भी हर किसी के जीवन का हिस्सा है। अधिकतर लोगों ने कभी न कभी रेल से यात्रा जरूर की है। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं, तो कभी न कभी पटरियों के किनारे पर लगे एक पीले रंग के बोर्ड पर आपकी नजर पड़ी होगी, जिस पर W/L लिखा होता है। क्या कभी आपके मन में इसको लेकर सवाल आया है कि आखिर इसका मतलब क्या है? अगर आपको इसके बारे में नहीं पता, तो आज आपको इसका जवाब मिल जाएगा। ये अक्सर क्रॉसिंग के आसपास से गुजरते वक्त दिखाई पड़ता है। इसका फुल फॉर्म Whistle / Level Board होता है, जिसको पटरियों के दोनों ओर लगाया जाता है। दरअसल, ये सुरक्षा के मद्देनजर लगाया जाता है। ये बोर्ड लोको पायलट को अलर्ट करने का काम करता है, जिससे किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके, तो आइए जानते हैं इसका काम क्या होता और ये कैसे किसी दुर्घटना से बचाता है।
Indian Railway Facts What is the meaning of W/L written on the signboard on the side of the train tracks
पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर लिखे W/Lका मतलब क्या होता है? - फोटो : i stock
  • भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो इसे ऐसी जगह लगाया जाता है, जहां पर अनमैन और मैन दोनों तरह की क्रॉसिंग होती है। इसे क्रॉसिंग से 600 मीटर पहले लगाया जाता है। ये बोर्ड लोको पायलट को हॉर्न देने के लिए अलर्ट करता है। इससे होकर गुजरने पर हॉर्न देना अनिवार्य होता है और लोको पायलट को लगातार हॉर्न देना होता है।
Indian Railway Facts What is the meaning of W/L written on the signboard on the side of the train tracks
पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर लिखे W/Lका मतलब क्या होता है? - फोटो : i stock
  • ये बोर्ड पीले रंग का होता है और इस पर काले रंग से W/L लिखा होता है, जिससे ये दूर से ही नजर आ जाता है। इसे देखने के बाद लोको पायलट हॉर्न बजाकर चेतावनी देता है, जिसके बाद क्रॉसिंग गेट के पास खड़े लोग अलर्ट हो जाते हैं। इस तरह ये बोर्ड किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Facts What is the meaning of W/L written on the signboard on the side of the train tracks
पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर लिखे W/Lका मतलब क्या होता है? - फोटो : istock
  • रेलवे के नियम के मुताबिक, ये बोर्ड जमीन से करीब 2100 एमएम की ऊंचाई पर लगाया जाता है। यहां ऐसे दो बोर्ड लगाए जाते हैं, जिसमें एक में अंग्रेजी में और दूसरे में हिन्दी में लिखा होता है। दोनों बोर्ड का क्षेत्रफल 600 वर्ग मिलीमीटर होता है। इन दोनों बोर्ड को वर्टिकल रूप में लगाया जाता है।
विज्ञापन
Indian Railway Facts What is the meaning of W/L written on the signboard on the side of the train tracks
पटरियों के किनारे लगे बोर्ड पर लिखे W/Lका मतलब क्या होता है? - फोटो : i stock
  • इसमें हिंदी में सी/फ लिखा होता है। यहां पर 'सी' का मतलब सीटी बजाने से होता है। वहीं 'फ' का मतलब फाटक से होता है। खास बात तो ये है कि ये एक ऐसा सवाल है जिसे इंटरव्यू में भी पूछा जाता है। रेलवे से जुड़े भर्तियों के साक्षात्कार में इस तरह के सवाल किए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed