घर में मोबाइल चार्ज करने से लेकर लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने तक एक्सटेंशन बोर्ड काफी काम आता है। कई बार दीवार पर लगे सॉकेट कम पड़ जाते हैं, तो लोग एक ही बोर्ड में कई प्लग लगा देते हैं। ऐसे में कई लोग मानते हैं कि एक साथ एक्सटेंशन बोर्ड पर सारे प्लग नहीं लगाने चाहिए।
जबकि, कई लोग इसे गलत भी मानते हैं। इसलिए अगर आप भी एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि एक साथ बोर्ड पर सभी सॉकेट में प्लग लगाने चाहिए या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में एक्सटेंशन बोर्ड के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI Generated
क्या एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?
- अगर उसमें मोबाइल चार्जर, लैपटॉप या दूसरे कम बिजली खपत करने वाले उपकरण लगे हैं, तो कुल लोड बोर्ड की तय क्षमता के भीतर होने पर उनका इस्तेमाल किया जा सकता है
- ऐसे में एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट खाली रखना जरूरी नहीं है और इनका इस्तेमाल एक साथ हो सकता है
3 of 5
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI Generated
- पर ये जरूर जान लें कि सिर्फ सॉकेट की संख्या देखकर यह तय नहीं करना चाहिए कि बोर्ड सुरक्षित है
- बल्कि, बोर्ड के पीछे या पैकेजिंग पर दी गई अधिकतम पावर और करंट रेटिंग जरूर देखनी चाहिए
4 of 5
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI Generated
एक्सटेंशन बोर्ड किन चीजों को एक साथ लगाने से बचें?
- गीजर, रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केतली, माइक्रोवेव और दूसरे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों को एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर चलाना जोखिम भरा हो सकता है
- इनकी बिजली खपत अधिक होती है, इसलिए इन्हें एक्सटेंशन बोर्ड की जगह दीवार पर लगे पावर वाले सॉकेट से सीधे लगाना बेहतर विकल्प है
- अगर एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से ज्यादा लोड हो जाता है, तो बोर्ड की तार और प्लग गर्म हो सकते हैं जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है
5 of 5
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI Generated
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय उसकी क्वालिटी, तार की मोटाई और अधिकतम लोड की जानकारी जरूर चेक करें
- एक बोर्ड में दूसरा एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी-प्लग अडैप्टर जोड़कर इस्तेमाल करने से बचें
- इससे एक्सटेंशन बोर्ड पर लोड अधिक पड़ सकता है जिससे इसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है
- अगर बोर्ड का तार कटा हुआ है, प्लग ढीला है या सॉकेट टूटा हुआ है, तो उसका इस्तेमाल न करें