फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ई-श्रम कार्ड अलर्ट: अगर आपने भी की हैं ये गलतियां, तो अटक सकता है दूसरी किस्त का पैसा, तुरंत ऐसे करें सुधार

Sat, 23 Apr 2022 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Apr 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
What are the reasons for rejection of e-shram card utility news in hindi
किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock

हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा हैं, जो जरूरतमंद हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें मदद की जरूरत हैं, जो अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे जीने के लिए मजबूर हैं आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। राज्य सरकारें अपने स्तर पर, तो केंद्र सरकार अपने स्तर पर लोगों की मदद के लिए योजनाएं लाती हैं। जैसे- केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की थी। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब तक इस योजना से लगभग 27 करोड़ से ज्यादा कामगार जुड़ चुके हैं। वहीं, अब इसकी दूसरी किस्त भी आने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपका कार्ड रद्द तक हो सकता है और ऐसे में आपको दूसरी किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What are the reasons for rejection of e-shram card utility news in hindi
किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock

इन वजहों से अटक सकता है आपका पैसा:-

पहली गलती

  • अब तक काफी ज्यादा संख्या में लोग ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं। ऐसे में अगर किसी कार्डधारक ने पंजीकरण करवाते समय कोई गलत जानकारी दी है, तो ऐसी स्थिति में उसका ई-श्रम कार्ड कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को मिलने वाली दूसरी किस्त का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।
What are the reasons for rejection of e-shram card utility news in hindi
किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock

बचने के लिए करें ये काम

  • अगर आपसे आवेदन के समय कोई गलत जानकारी दर्ज हुई है, तो आपको दी हुई जानकारियों को फिर से चेक करना है और ये सुनिश्चित करना है कि कोई गलती न छूटी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the reasons for rejection of e-shram card utility news in hindi
किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • आज के समय में बैंक खाते की केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आपके बैंक खाते की केवाईसी नहीं हुई है तो आपके बैंक खाते में आने वाली दूसरी किस्त का पैसा अटक सकता है।
विज्ञापन
What are the reasons for rejection of e-shram card utility news in hindi
किन कारणों की वजह से ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण रद्द हो सकता है - फोटो : istock

तुरंत करें ये काम

  • अगर आपने अब तक अपने बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको अपनी ब्रांच में जाना है और साथ में आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी और ऑरिजनल कॉपी लेकर जाना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपकी केवाईसी कर देंगे, जिससे आपको दूसरी किस्त का लाभ मिल पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed