आज के समय में लगभग सभी कुछ ऑनलाइन हो गया है। मोबाइल के जरिए और इंटरनेट की मदद से लगभग सभी काम बेहद आसानी से हो जाते हैं और इनके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं होती है। जैसे- बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कामों को ही ले लीजिए। जहां एक तरफ पहले हर एक काम के लिए बैंक जाना पड़ता था, तो वहीं अब बैंकिंग करने के तरीके में बदलाव आया है और लोग अपने मोबाइल के जरिए ही अपने काफी काम कर लेते हैं। हालांकि, बैंक से जुड़े कामों जैसे- अकाउंट बैलेंस चेक करना हो, किसी को पैसे भेजने हो, डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो या बैंक खाते से जुड़ा कोई अन्य काम करना हो, तो इसके लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। वहीं, कई बार लोगों को किन्हीं कारणों की वजह से अपना मोबाइल नंबर बदलना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें बैंक जाना पड़ता है। लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए ये सुविधा दी है कि अपनी नेट बैंकिंग के जरिए ही वो अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6263ae718fa93f0d0f4d8ab8","slug":"sbi-customers-can-change-account-linked-mobile-number-by-follow-these-easy-steps-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक ध्यान दें: अब घर बैठे बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं आप, फॉलो करें ये सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एसबीआई ग्राहक ध्यान दें: अब घर बैठे बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं आप, फॉलो करें ये सरल तरीका
Sat, 23 Apr 2022 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
- फोटो : istock
एसबीआई ग्राहक इस सरल तरीके से बदल सकते हैं अपना मोबाइल नंबर:-
स्टेप 1
- अगर आपका खाता एसबीआई बैंक में हैं, और आपको किन्हीं कारणों की वजह से अपना मोबाइल नंबर बदलना है। तो इसके लिए आपको अपनी नेट बैंकिंग के 'प्रोफाइल ऑप्शन' में जाना है।
एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
- फोटो : istock
स्टेप 2
- प्रोफाइल में जाकर आपको 'पर्सनल डिटेल' वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद अपना पासवर्ड डालें। अब आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
- फोटो : istock
स्टेप 3
- खाते में दूसरा मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आपको 'चेंज मोबाइल नंबर' वाले विकल्प को चुनना है। अब आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा।
विज्ञापन
एसबीआई खाताधारक ऑनलाइन बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जहां आपको 'Create Request, Cancel Request और Status विकल्प' दिखेगा। यहां पर आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है और इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।