शादी का सीजन आते ही लोग सोशल मीडिया पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने लगते हैं। कई लोग पोस्ट के साथ शादी की पूरी लोकेशन, तारीख और कार्यक्रम का समय भी बता देते हैं। तस्वीरें शेयर करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पोस्ट में जरूरत से ज्यादा जानकारी देना जोखिम बढ़ा सकता है। अगर शादी घर से दूर किसी होटल, बैंक्वेट हॉल या दूसरे शहर में हो रही है तो यह बताने से बचें कि पूरा परिवार कितने दिनों तक घर से बाहर रहेगा। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर लिखता है कि परिवार पांच से आठ अक्टूबर तक दूसरे शहर में रहेगा तो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौरान घर खाली हो सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं? घर खाली रहने की जानकारी यूं न दें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:05 AM IST
सार
Wedding Location on Social Media: शादी के दौरान फोटो, वीडियो और लोकेशन सोशल मीडिया पर शेयर करना आम है। लेकिन पोस्ट में दी गई कुछ जानकारियों से अनजाने में यह पता चल सकता है कि परिवार कितने समय तक घर से बाहर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ चीजें शेयर करते समय सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन