फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: शादी के बाद आधार में बदलवाना है सरनेम, तो इन दस्तावेजों की होती है जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 20 Apr 2025 03:55 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 20 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

शादी के बाद अक्सर आधार कार्ड में सरनेम बदलवाने की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी सरनेम बदवाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए विस्तार से इसकी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

विज्ञापन
want to change your surname in Aadhaar after marriage know in hindi
सरनेम बदलने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड आज हमारे देश में पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह आधार की आवश्यकता होती है। ऐसे में, आधार कार्ड में दर्ज जानकारी का सही और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है। जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमारी पहचान से जुड़ी जानकारी में बदलाव होता है, जैसे कि शादी के बाद महिलाओं का सरनेम बदलना। अगर आपकी भी शादी हुई है और आप अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलवाना चाहती हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है?


 

want to change your surname in Aadhaar after marriage know in hindi
सरनेम बदलने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

शादी के बाद सरनेम बदलने की स्थिति में, आधार कार्ड में भी सरनेम अपडेट करवाना महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसा करने से आपके सभी दस्तावेजों (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाते आदि) में नाम और सरनेम में एकरूपता बनी रहती है, जिससे भविष्य में किसी भी काम में असुविधा नहीं होती। अगर आपका कार्ड अपडेट नहीं होता है तो, कई बार महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उठाने में परेशानी आ सकती है।
 

want to change your surname in Aadhaar after marriage know in hindi
सरनेम बदलने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

सरनेम बदलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम बदलवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्राथमिक दस्तावेज विवाह प्रमाण पत्र है। यह प्रमाण पत्र इस बात का कानूनी सबूत होता है कि आपकी शादी हो चुकी है और आपने अपना सरनेम बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
want to change your surname in Aadhaar after marriage know in hindi
सरनेम बदलने की प्रक्रिया - फोटो : Amar Ujala

आधार में जानकारी अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें नाम, आधार नंबर और अन्य विवरण शामिल होंगे। इस फॉर्म के साथ, आपको आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी (जैसे विवाह प्रमाण पत्र) लगानी होगी और सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज साथ ले जाना होगा।


ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: बेहद कम पैसे में घूम आएं विदेश, रहने-खाने के साथ मिल रही हैं ये सुविधाएं
विज्ञापन
want to change your surname in Aadhaar after marriage know in hindi
कपल - फोटो : Adobe

केंद्र पर दस्तावेज जमा करने के बाद, आपके बायोमेट्रिक विवरण लिए जाएंगे और आपकी नई फोटो खींची जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने पर आपकी जानकारी अपडेट कर दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Cooler Tips: कूलर खरीदने से पहले जान लें ये तीन बातें, बच सकते हैं आपके पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed