How to Apply in Vidhwa Pension Yojana: आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम विधवा पेंशन योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश की विधवा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जिनके पति की मृत्यु के बाद उन पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जाती है। इस कठिन परिस्थिति में उनके लिए घर का खर्चा चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पति की गैर मौजूदगी में जीवन यापन करने में उन्हें आर्थिक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। विधवा महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए कई राज्य सरकारें विधवा पेंशन योजना को चला रही हैं। इस योजना का उद्देश्य देश में रह रही विधवा महिलाओं की आर्थिक दशा को सुधारना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम की खास बातों के बारे में और कैसे आप इस योजना में आवेदन कर सकती हैं?
Vidhwa Pension Yojana: इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को मिल रही है पेंशन, ऐसे करें आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन