How to cool water tank in summer: पिछले सालों के मुकाबले इस साल गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में तापमान और भी ज्यादा बढ़ेगा। गर्मियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि टंकी का पानी काफी जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में टंकी के उस गर्म पानी से नहाने या किसी और काम को करने में कई दिक्कतें आती हैं। कई बार लोग इससे काफी परेशान हो जाते हैं और दोबारा मोटर को ऑन करके टंकी के पानी को भरते हैं। ऐसा करने पर पानी की काफी बर्बादी हो जाती है। इस गर्मी के सीजन में अगर आपकी पानी की टंकी भी जल्दी गर्म हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी टंकी का पानी ठंडा रहेगा। ऐसे में आपको नहाते या किसी और काम को करते समय गर्म पानी परेशान नहीं करेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Summer Tips: गर्मियों के सीजन में रखना चाहते हैं टंकी के पानी को ठंडा, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन