इन दिनों बाजार में सब्जियों की कीमत काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका बुरा असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है। वहीं बात अगर टमाटर की कीमतों की करें, तो वह रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी हैं। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमतें 150 रुपये को पार कर चुकी हैं। यही नहीं कहा जा रहा है कि आने वाले समय में टमाटर की कीमतें और भी बढ़ेंगी। टमाटर के साथ-साथ पत्ता गोभी, फूलगोभी, ककड़ी, पत्तेदार साग आदि कई सब्जियों के दाम उफान पर हैं। ऐसे में इन सब्जियों की कीमतों के बढ़ने से हमारे घर का बजट पूरी तरह खराब हो चुका है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाने के बाद आप सब्जियों पर अपने पैसों को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं -
जानना जरूरी: सब्जियों की कीमत ने कर दिया है घर के बजट को खराब, तो अपनाएं ये तरीके, पैसों की होगी बचत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन