Remove Rust From Iron: लगभग हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो। पर इस महंगाई के दौर में शहरों में घर लेना तो बेहद ही मुश्किल नजर आता है। पर फिर भी लोग एक-एक पैसा जोड़कर या बैंक से लोन लेकर अपने सपनों के घर को लेते हैं। जैसा कि कहते हैं घर एक ही बार बनता है, तो लोग एक-एक चीज को बेहतर करते हैं। पर आपने एक चीज तो घर में देखी होगी कि लोहे की खिड़की-दरवाजों पर जंग लग जाता है, जो देखने में सही भी नहीं लगता। जंग लगने के अपने कई कारण होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन जंग लगी खिड़कियों और दरवाजों से परेशान हैं, तो इस जंग को हटाने में कुछ तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इन तरीकों के बारे में जानते हैं...
{"_id":"64ad1fce8603d96a29016c09","slug":"how-to-remove-rust-from-iron-windows-and-doors-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remove Rust: आप भी हैं घर की खिड़की-दरवाजों पर लगे जंग से परेशान, तो इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Remove Rust: आप भी हैं घर की खिड़की-दरवाजों पर लगे जंग से परेशान, तो इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
Tue, 11 Jul 2023 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
घर के दरवाजे-खिड़कियों के जंग हटाने के तरीके
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के दरवाजे-खिड़कियों के जंग हटाने के तरीके
- फोटो : istock
ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद:-
नंबर 1
- आपके घर की खिड़की या दरवाजे पर जंग लगा है, तो इसे हटाने में आपकी मदद सफेद सिरका कर सकता है। आपको पहले सफेद सिरके को जंग वाली जगह पर डालना है और फिर कुछ देर भीगने के बाद सिरके में डूबे हुए एक कपड़े से जंग वाली जगह को साफ करें।
घर के दरवाजे-खिड़कियों के जंग हटाने के तरीके
- फोटो : istock
नंबर 2
- आलू और बर्तन धोने वाले साबुन की मदद से भी आप खिड़की-दरवाजों पर लगे जंग को निकाल सकते हैं। आपको एक आलू को दो भागों में काटना है और फिर इस कटे आलू को साबुन में डालकर जंग वाली जगह पर रगड़ना है। ऐसा करके जंग हट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजे-खिड़कियों के जंग हटाने के तरीके
- फोटो : pixabay
नंबर 3
- बेकिंग सोडा भी जंग को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडे को पानी में मिलाना है और एक गाड़ा पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को जंग वाली जगह पर कुछ देर लगाकर छोड़ देना है। फिर आखिर में इसे टूथब्रश से साफ कर लें।
विज्ञापन
घर के दरवाजे-खिड़कियों के जंग हटाने के तरीके
- फोटो : Istock
नंबर 4
- जंग लगी खिड़की और दरवाजों पर आपको पहले नमक डालकर एक परत बना लेनी है। फिर इस पर नींबू का रस डालना है और लगभग 3 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। फिर नींबू से जंग वाली जगह को रगड़कर इसे साफ कर लें। इससे काम बन सकता है।