रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई सेवा शुरू की है। आरबीआई की इस नई सर्विस से देश भर के 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। इस सेवा के अंतर्गत फीचर फोन की मदद से उपयोगकर्ता सुरक्षित तरीके से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इस सेवा के अंतर्गत डिजिटल भुगतान करने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में वो यूजर्स जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। वो आसानी से 'यूपीआई 123 पे' के जरिए डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इस सर्विस का फायदा आप अपने फीचर फोन पर उठा सकेंगे। आरबीआई द्वारा शुरू की जा रही इस नई सेवा से देश के ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी डिजिटल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि यूपीआई सेवा की सुविधा का फायदा अब तक स्मार्टफोन यूजर्स ही उठा सकते थे। ऐसे में यूपीआई की पहुंच से ग्रामीण और समाज के निचले तबके दूर थे।
UPI123Pay: आरबीआई ने शुरू की यूपीआई पेमेंट की नई सर्विस, फीचर फोन के जरिए बिना इंटरनेट भेज सकेंगे पैसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन