फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो जरूर जान लें ये बातें, ये गलतियां लगा सकती हैं बड़ी चपत

Mon, 07 Aug 2023 02:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using UPI
वॉयस-आधारित पेमेंट सिस्टम UPI - फोटो : सोशल मीडिया

यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। इसने लोगों को डिजिटल पेमेंट के इकोसिस्टम से जोड़ने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश का निर्माण किया है, जहां बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ छोटे दुकानदार भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई के आने से देश के भीतर रिकॉर्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आज के समय देशभर के करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।अगर आप भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

UPI Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए करते हैं। ऐसे में आपको अपने यूपीआई पिन को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। आपके द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को यूपीआई पिन साझा करने पर उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

Business Ideas: मात्र 5 हजार रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई

UPI Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

इन दिनों यूपीआई से जुड़े धोखाधड़ी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि साइबर ठग लोगों के स्मार्टफोन पर अंजान लिंक्स भेजकर उनके साथ ठगी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

अगर आपके स्मार्टफोन पर लुभावने ऑफर्स देकर किसी अंजान लिंक्स पर पेमेंट करने के लिए बोला जा रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things In Mind While Using UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

आपको किसी भी तरह के नॉनवेरिफाइड यूपीआई एप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको एक निश्चित समयावधि पर अपने यूपीआई पिन को भी बदलते रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed