फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI Payment Fraud: यूपीआई पेमेंट करते समय आपकी जरा सी गलती कर सकती है बैंक खाता खाली, जानिए बचने का तरीका

Tue, 18 Jan 2022 01:30 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 18 Jan 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
UPI Payment Security Tips know how to safe by upi payment fraud transaction
यूपीआई पेमेंट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

यूपीआई की मदद से आप कहीं पर भी, किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में यूपीआई पेमेंट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। बड़ा अमाउंट हो या छोटा लोग मिनटों में यूपीआई के जरिए पेमेंट कर देते हैं। इसके जरिए 1 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का लेन देन लोग कभी भी कहीं से भी कर लेते हैं। एक तरफ यूपीआई से लोगों को जहां काफी सहूलियत मिली है, वहीं दूसरी तरफ इसने लोगों काफी दिक्क्तें भी दी हैं। देश के विभिन्न शहरों में फैले हैकर्स आपकी सिर्फ एक गलती के इंतजार में घात जमाए बैठे रहते हैं और जैसे ही आपसे जरा सी भी लापरवाही होती है, वैसे ही ये जालसाज आपको हजारों का चूना लगा देते हैं। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है, लेकिन कुछ सावधानियां हैं जिन्हें अपना कर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...  

UPI Payment Security Tips know how to safe by upi payment fraud transaction
यूपीआई पेमेंट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
यूपीआई ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें 
  • यूपीआई पेमेंट के लिए आप जो भी ऐप यूज करते हैं, उसे अपडेट करते रहें। ऐप्स को लेटेस्ट वर्जन में अपग्रेड करने से आपका अकाउंट सेफ रहता है।
UPI Payment Security Tips know how to safe by upi payment fraud transaction
यूपीआई पेमेंट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock
एक मजबूत पासवर्ड सेट करें 
  • यूपीआई पेमेंट के लिए जिस भी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक मजबूत पिन सेट करें। ये पिन कभी भी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर के अंक या कोई अन्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन्हें हैक करना आसान होता है। इसके अलावा आपको अपना पिन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Payment Security Tips know how to safe by upi payment fraud transaction
यूपीआई पेमेंट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock
एक से अधिक ऐप के इस्तेमाल से बचें  
  • सबसे जरूरी बात ये है कि कोशिश करें कि एक से अधिक ऐप का उपयोग न करें। कम से कम ऐप का इस्तेमाल कर आप फ्रॉड से बच सकते हैं। इसके अलावा अपना यूपीआई आईडी या यूपीआई एड्रेस किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन
UPI Payment Security Tips know how to safe by upi payment fraud transaction
यूपीआई पेमेंट के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
यूपीआई के फायदे 
  • इसके जरिए आप कोई भी बिल पेमेंट कर सकते हैं। किसी को ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि डिजिटल होने की वजह से कभी भी, किसी भी समय, यहां तक कि बैंक बंद होने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed