UPI Payment: अगर ऐसा कहा जाए कि आज के समय में लगभग सभी कामों को करने का तरीका बदल चुका है और लगातार बदलता जा रहा है, तो शायद इसमें दो राय न हो। उदाहरण के लिए अगर आप देखेंगे तो बैंकिंग क्षेत्र में काफी बड़ा बदलाव आया है। जहां पर आपको पहले हर एक छोटे-बड़े काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो और अब तो यूपीआई के जरिए चुटकियों में आप किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। इन सबके बीच अब यूपीआई के जरिए बोलकर भी भूगतान किया जा सकेगा। जी हां, ऐसा होने जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d736b4642609fdd903f82a","slug":"upi-payment-can-be-done-by-speaking-with-the-help-of-ai-check-details-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ध्यान दें: अब यूपीआई से बोलकर कर सकेंगे लेन-देन, यहां जानें कैसे होगा ये सब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ध्यान दें: अब यूपीआई से बोलकर कर सकेंगे लेन-देन, यहां जानें कैसे होगा ये सब
Sat, 12 Aug 2023 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
यूपीआई से बोलकर पेमेंट हो सकेगी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई से बोलकर पेमेंट हो सकेगी।
- फोटो : ANI
- दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई यूपीआई को अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई तकनीक से जोड़ने जा रही है। इससे होगा ये कि फिर लोग बोलकर यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बारे में जानकारी देते हुआ बताया कि कन्वर्सेशनल पेमेंट्स यानी संवादात्मक भुगतान की सुविधा को शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
यूपीआई से बोलकर पेमेंट हो सकेगी।
- फोटो : istock
अभी कैसे होती है पेमेंट?
- अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में आपको अगर अपने बैंक अकाउंट से किसी को पेमेंट करनी है, तो आपको उसका अकाउंट नंबर, आईएफससी कोड समेत अन्य जानकारी भरकर पेमेंट करनी होती है। वहीं, यूपीआई में मोबाइल नंबर के जरिए पिन नंबर दर्ज कर पेमेंट होती है और बोलकर भुगतान करने का फिलहाल कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई से बोलकर पेमेंट हो सकेगी।
- फोटो : istock
इन भाषाओं में बोलकर कर पाएंगे पेमेंट
- आने वाले समय में लोग यूपीआई पर एआई संचालित प्रणाली के साथ संवाद करके लेन-देन कर पाएंगे। जल्द ही ये सुविधा स्मार्टफफोन और फीचर फोन पर उपलब्ध होगी। यही नहीं, लोग शुरूआत में इसका इस्तेमाल दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में कर पाएंगे। इसके बाद अन्य भाषाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
यूपीआई से बोलकर पेमेंट हो सकेगी।
- फोटो : istock
- आरबीआई ने यूपीआई लाइट समेत ऑफलाइन मंच से एक बार में 200 रुपये भेजने की सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इनसे की जाने वाली कुल भुगतान की सीमा को 2 हजार रुपये ही रखा गया है।