Divyang Pension Yojana: समाज में विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के वंचित तबके को ऊपर उठाना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम दिव्यांग पेंशन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन प्रदान करने का काम रही है। दिव्यांग पेंशन योजना का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। स्कीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार उन लोगों को एक हजार रुपये की पेंशन प्रदान कर रही है, जो किसी कारणवश अपने शारीरिक अंग को खो चुके हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं दिव्यांगजनों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में विस्तार से -
Pension Scheme: सरकार इन लोगों को दे रही है एक हजार रुपये की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Dec 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन