कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अलग अलग राज्यों में तमाम गाइडलाइन जारी की गई हैं। वहीं कोविड महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ऑनलाइन यूनिवर्सल ट्रैवल पास रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2022 शुरू किया है। वहीं महाराष्ट्र के अलावा भी कई दूसरे राज्यों ने भी यूनिवर्सल ट्रैवल पास फॉर्म लागू किए हैं। देश में एक बड़ी संख्या को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। जिन लोगों को दोनों डोज लग चुकी है, जरूरी सर्विस में शामिल वे लोग यूनिवर्सल ट्रैवल पास बनवा सकते हैं। इससे उन्हें कहीं आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। यूनिवर्सल ट्रैवल पास के लिए आप epassmsdma.mahit.org पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आपको यूनिवर्सल ट्रैवल पास मिल जाएगा। जो आपको कहीं भी आने-जाने की परमीशन देता है। रेलवे और महाराष्ट्र सरकार द्वारा COVID-19 गाइडलाइंस के मद्देनजर नागरिकों को ट्रैवल के लिए यूनिवर्सल ट्रैवल पास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Universal Travel Pass: यूनिवर्सल ट्रैवल पास के लिए कैसे करें आवेदन, यहां जानिए आसान तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन