फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: देश को बजट से ये बड़ी उम्मीदें, क्या वित्त मंत्री दें पाएंगी सबको राहत?

Tue, 01 Feb 2022 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
union Budget 2022 The country has these big expectations from the budget will the Finance Minister be able to give relief to everyone
Budget 2022: बजट 2022 से देश को कई उम्मीदें - फोटो : istock

आज यानी 01 फरवरी 2022 का दिन पूरे देश के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज देश का बजट जो पेश होने वाला है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज सुबह 11 बजे बजट पेश करने जा रही हैं। जहां कोरोना महामारी के बीच देश का दूसरा बजट होगा, तो वहीं निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला ये चौथा बजट है। दूसरी तरफ बजट हर किसी के लिए खास होता है। हर किसी को देश के बजट से उम्मीदें होती हैं, फिर चाहे वो आम नागिरक हो या फिर खास। वहीं, इस साल का बजट ऐसे समय में पेश होने जा रहा है, जब देश महामारी के बीच खड़ा है। ऐसे में देश को इस आम बजट से कुछ उम्मीदें हैं, जिन्हें वो चाहेगा कि इस बार वो पूरी हो जाएं। तो चलिए आपको बताते हैं इन उम्मीदों के बारे में और जानने की कोशिश करते हैं कि क्या ये इस बजट में पूरी हो पाएंगी? तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

union Budget 2022 The country has these big expectations from the budget will the Finance Minister be able to give relief to everyone
Budget 2022: बजट 2022 से देश को कई उम्मीदें - फोटो : istock

टैक्स कम होगा?

  • देश के बजट में सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का टैक्स पर ही जाता है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि वो जो पैसा कमाता है उस पर उसे कम से कम टैक्स देना पड़े। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में 80सी के तहत मिलने वाली छूट की सीमा बढ़ सकती है। अगर लोगों को टैक्स में राहत मिलती है, तो ये काफी बड़ा कदम हो सकता है।
union Budget 2022 The country has these big expectations from the budget will the Finance Minister be able to give relief to everyone
Budget 2022: बजट 2022 से देश को कई उम्मीदें - फोटो : iStock

महंगाई कम होगी?

  • मौजूदा समय में हर कोई चाहता है कि महंगाई कम हो। ऐसा इसलिए भी क्योंकि महंगाई के आंकड़े हर किसी को डरा रहे हैं। नजर अगर आंकड़ों पर दौड़ाएं, तो दिसंबर में खुदरा महंगाई की दर 5.59 फीसदी रही और ये पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा है। वहीं, थोक महंगाई की दर दिसंबर में 13.56 फीसदी रही। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि इस बजट में महंगाई में रहात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
union Budget 2022 The country has these big expectations from the budget will the Finance Minister be able to give relief to everyone
Budget 2022: बजट 2022 से देश को कई उम्मीदें - फोटो : iStock

कृषि क्षेत्र पर जाएगा ध्यान?

  • देश के अन्नदाताओं को उम्मीद है कि जिस तरह सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं लाई है। ठीक वैसे ही इस बार निर्मला सीतरमण के बजट के पिटारे से उनके लिए कुछ खास निकलेगा। वहीं, एनएसएसओ की एक रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा समय में किसानों की औसत आय महीने की 10 हजार 218 रुपये है, और इसमें खेती 3 हजार 798 रुपये की कमाई हो रही है। 10 साल पहले किसानों को 50 फीसदी कमाई खेती से हो रही थी। ऐसे में इस बजट में इसे सुधारने पर ध्यान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
union Budget 2022 The country has these big expectations from the budget will the Finance Minister be able to give relief to everyone
Budget 2022: बजट 2022 से देश को कई उम्मीदें - फोटो : iStock

इनको लेकर भी उम्मीद?

  • वहीं, सभी को शिक्षा, आत्मनिर्भर भारत और डिफेंस के क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है कि इस बजट 2022-23 में इन क्षेत्रों में भी कुछ खास मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed