फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्गों को सरकार का तोहफा: 70 से ज्यादा उम्र के लोगों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे करें आवेदन

Thu, 12 Sep 2024 11:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Sep 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
Under Ayushman Bharat Scheme now people of 70 years will also get the benefit of Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits: भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसी क्रम में अब भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी इस स्कीम से जोड़ने का एलान किया है। हालांकि, इस बात की चर्चा काफी पहले से थी जिसका एलान हो भी गया। ऐसे में अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं और लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको इसके लिए आवेदन करना होता है यानी आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Under Ayushman Bharat Scheme now people of 70 years will also get the benefit of Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala

क्या हुई है घोषणा?

  • दरअसल, सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस आयुष्मान भारत योजना में अब 70 साल और इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। ऐसे में ये कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा इन नागरिकों को अपने लिए हर साल 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा और इसे उन्हें अपने परिवार के साथ साझा भी नहीं करना होगा।
Under Ayushman Bharat Scheme now people of 70 years will also get the benefit of Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ये लोग हैं पहले से पात्र

  • जहां अब इस योजना से 70 और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी जोड़ा गया है, तो पहले से कुछ लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, वो लोग जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है, जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Under Ayushman Bharat Scheme now people of 70 years will also get the benefit of Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपकी भी उम्र 70 साल या उससे अधिक है या आप योजना के लिए पात्र हैं तो ऐसी स्थिति में आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए विभाग की तरफ से अलग आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा, ये कार्ड केवल उन लोगों का बनेगा जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है
विज्ञापन
Under Ayushman Bharat Scheme now people of 70 years will also get the benefit of Ayushman Card
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • योजना के ऑनलाइन पोर्टल या फिर आयुष्मान मित्र एप पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed