Aadhaar Card Update: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है जिसकी जरूरत हमें सिम कार्ड लेने, पहचान पत्र के तौर पर, बैंक खाता खुलवाने पर, ई-केवाईसी करवाने के लिए, सरकारी या गैर-सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आदि पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ये आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। वहीं, कई बार लोगों के आधार कार्ड में कोई चीज गलत प्रिंट हो जाती है या लोग किन्हीं अन्य कारणों से अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी बदलवाना चाहते हैं, जैसे- कार्डधारक की फोटो और पता। दरअसल, अगर आप भी अपने आधार कार्ड की फोटो या पता बदलवाना चाहते हैं तो आप ये काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। इसका एक तरीका है जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66e17ab73faf11abd4027851","slug":"aadhaar-card-how-to-change-your-photo-and-address-in-your-aadhaar-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: आधार में बदलवानी है फोटो या पता, तो यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: आधार में बदलवानी है फोटो या पता, तो यहां जानें तरीका
Thu, 12 Sep 2024 09:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड।
- फोटो : istock
इस तरीके से बदलवा सकते हैं आधार कार्ड की फोटो और पता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किसी कारणवश अपने आधार कार्ड में दिए हुए पते को बदलवाना चाहते हैं या प्रिंट हुई फोटो को बदलवाना चाहते हैं तो आप ऐसा करवा सकते हैं
- सबसे पहले आपको इस आधिकारिक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx लिंक पर जाकर अपॉइंटमेंट लेनी है
आधार कार्ड।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारियां भरनी होती हैं, जैसे- कार्डधारक का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि
- साथ ही इस फॉर्म में ये भी भरें कि आपको अपनी फोटो बदलवानी है और अपना पता भी
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको भरे हुए फॉर्म को और संग में लगे दस्तावेजों को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाना होता है
- इसके बाद अधिकारी आपके आवेदन को प्रोसेस करता है
- जहां पर सबसे पहले आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपकी पहचान सुनिश्चित की जाती है
विज्ञापन
आधार कार्ड।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपके द्वारा दिए गए आवेदन को सिस्टम में फीड किया जाता है
- फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जिसमें एक रिक्वेस्ट नंबर होता है
- इस नंबर से ही आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- वहीं, कुछ दिनों के भीतर आपके द्वारा दी गई रिक्वेस्ट पूरी हो जाती है।