e Aadhaar Card Download Website: अगर आपको अपनी पहचान बतानी है, कोई सरकारी या गैर-सरकारी कम करवाना है, बैंक में खाता खुलवाना है, लोन लेना है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपके पास ये जरूर होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को इसे जारी किया जाता है।
{"_id":"68552cd3c27bb54cec0af9d9","slug":"uidai-how-to-download-e-aadhaar-kaise-download-kare-2025-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Aaadhaar Card: क्या होता है ई-आधार और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? यहां जानें अपने काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
E-Aaadhaar Card: क्या होता है ई-आधार और कैसे कर सकते हैं डाउनलोड? यहां जानें अपने काम की बात
Fri, 20 Jun 2025 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:12 PM IST
सार
E Aadhaar Kaise Download Kare: अगर आप भी ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है। आप यहां वो तरीका जान सकते हैं और मिनटों में ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ई-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जान लेते हैं होता क्या है ई-आधार
- अगर आपके पास नॉर्मल यानी कागज वाला आधार कार्ड है तो जान लें ई-आधार कार्ड वैसा नहीं होता, क्योंकि ये आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी होती है। आप इस यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या फिर एप से डाउनोलड करके अपने मोबाइल, कंप्यूटर आदि में रख सकते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर ई-आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये पूरी तरह मान्य होता है।
ई-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
ई-आधार को डाउनलोड करने का तरीका ये है:-
पहला स्टेप
- आपने अगर अब तक अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड नहीं किया है और आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं
- जान लें कि ई-आधार मुफ्त में डाउनलोड हो जाता है आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है
- ऐसे में आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- अब आप यहां देखेंगे तो आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे
- आपको इनमें से 'आधार नंबर' वाले पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है जो 12 अंकों का होता है
- फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे यहां भर दें
- अब आपको 'सेड ओटीपी' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
ई-आधार कार्ड डाउनलोड कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
- आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां भर देना है
- अब आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
- फिर आपका ई-आधार डाउलोड हो जाएगा