फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: गाड़ी चलाने से पहले जरूर जान लेने चाहिए ये चार नियम, वरना कट सकता है भारी भरकम चालान

Wed, 06 Sep 2023 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
To avoid challan while driving, follow these four traffic rules
गाड़ी चलाते समय कौन से नियम ध्यान रखने चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Driving Rules: अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है और सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना भी अनिवार्य होता है। दरअसल, आमतौर पर देखने में आता है कि लोग नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाते हैं। इससे कई बार ये लापरवाही इतनी बड़ी बन जाती है कि सड़क दुर्घटना में किसी की जान तक चली जाती है। इसलिए ड्राइविंग करते समय लापरवाही बिल्कुल न करें और सड़क यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन जरूर करें। पर क्या आपको पता है सड़क पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? अगर नहीं, तो चलिए बिना देर किए इनके बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले हमें कौन से चार नियम जान लेने चाहिए...

To avoid challan while driving, follow these four traffic rules
गाड़ी चलाते समय कौन से नियम ध्यान रखने चाहिए? - फोटो : Google

इन नियमों का रखें खास ध्यान:-

नंबर 1

  • आप जब भी गाड़ी चलाएं, तो ध्यान रखें तेज स्पीड में गाड़ी न चलाएं। हर सड़क की एक तय लिमिट होती है और इसी हिसाब से गाड़ी चलानी चाहिए। अगर आप तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं तो इससे आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं और ओवर स्पीड का चालान सड़क पर लगे कैमरों से कट सकता है।
To avoid challan while driving, follow these four traffic rules
गाड़ी चलाते समय कौन से नियम ध्यान रखने चाहिए? - फोटो : सोशल मीडिया

नंबर 2

  • हमेशा गाड़ी को लेन में ही चलाएं। आमतौर पर ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते हैं और जल्दी के चक्कर में ओवरटेक करते हैं और कई बार इस कारण दुर्घटना तक हो जाती है। वहीं, कई बार गलत लेन में चलने या गलत ढंग से गाड़ी चलाने के लिए चालान भी कट सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए अपनी लेन में चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
To avoid challan while driving, follow these four traffic rules
गाड़ी चलाते समय कौन से नियम ध्यान रखने चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप चाहे दोपहिया वाहन चला रहे हैं या फिर चार पहिया। आपको इस दौरान सड़क यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जैसे- दोपहिया वाहन में ड्राइवर और पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना चाहिए। वहीं, चार पहिया वाहन में बैठे ड्राइवर और पीछे वाली सीट पर बैठे शख्स को भी सीट बेल्ट लगानी चाहिए आदि। ऐसा न करने पर आपका चालान कट सकता है।
विज्ञापन
To avoid challan while driving, follow these four traffic rules
गाड़ी चलाते समय कौन से नियम ध्यान रखने चाहिए? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आप गाड़ी चलाने जा रहे हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि आपके पास गाड़ी के सभी कागज हैं या नहीं। आरसी, पीओसी और डीएल जैसे दस्तावेज जरूर रखें। आप इन्हें डिजिटली तौर पर अपने मोबाइल में भी रख सकते हैं। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो आपका चालान कट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed