फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon 2025 Tips: बरसात के सीजन में ऐसे रखें खुद को करंट से सुरक्षित, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 13 Jul 2025 04:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 04:16 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बरसात के सीजन में खुद को करंट से सुरक्षित रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Tips to keep yourself safe from current know safety tips here
Monsoon 2025 Tips - फोटो : AdobeStock

मानसून का सीजन अपने साथ राहत लेकर आता है। हालांकि, इसके साथ-साथ बरसात के सीजन में कई तरह के खतरे भी छुपे होते हैं। इनमें सबसे बड़ा खतरा करंट का है। मानसून के सीजन में हर साल करंट लगने से होने वाली दुर्घटनाओं के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। कई बार लोगों की करंट लगने के कारण जान भी चली जाती है। इस सीजन में गीले हाथों से इलेक्ट्रिक उपकरणों को छूना, खुले तारों के संपर्क में आना, जलभराव वाले इलकों में चलना या बिजली के खंभों के पास खड़ा होना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जुलाई से सितंबर महीने के बीच बरसात जब ज्यादा होती है उस दौरान घर के बाहर और अंदर दोनों तरफ करंट लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बरसात के सीजन में खुद को करंट से सुरक्षित रख सकते हैं। 

Tips to keep yourself safe from current know safety tips here
Monsoon 2025 Tips - फोटो : Freepik

बरसात का सीजन शुरू होने से पहले आपको किसी प्रोफेशनल इलेक्ट्रीशियन से अपने घर की वायरिंग, स्विच बोर्ड और अर्थिंग सिस्टम की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर घर की वायरिंग खराब है तो करंट लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको खराब वायरिंग को तुरंत बदलवाना चाहिए।  

Tips to keep yourself safe from current know safety tips here
Monsoon 2025 Tips - फोटो : AdobeStock

अगर आपके घर की वायरिंग या बिजली के उपकरण ज्यादा पुराने हो चुके हैं, तो इनसे घर के भीतर करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। आपको इन्हें तुरंत बदलवाना चाहिए। गीले हाथों से किसी भी इलेक्ट्रिक उपकरणों को छूने की गलती न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to keep yourself safe from current know safety tips here
Monsoon 2025 Tips - फोटो : AdobeStock

बरसात के सीजन में कई जगहों पर जलभराव देखने को मिलता है। अगर आप किसी जलभराव वाले इलाके में जा रहे हैं, तो वहां पर बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर या लटकते तारों से दूरी बनाकर रखें। 

विज्ञापन
Tips to keep yourself safe from current know safety tips here
Monsoon 2025 Tips - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पानी के संपर्क में आने से करंट तेजी से फैलता है। इस कारण बरसात के सीजन में आपको अपने घर को नमी से बचाकर रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed