फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: इस दिन किसानों के खाते में सरकार भेज सकती है 20वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जरूर करा लें ये तीन काम

Sun, 13 Jul 2025 01:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 01:54 PM IST
सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर में करोड़ों किसान ले रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Update Know What 3 Works to Complete
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock

भारत सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 3 किस्तों के रूप में भेजती है। इस योजना का लाभ पाकर किसान खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतें जैसे बीज, खाद, सिंचाई में आने वाले खर्चे की पूर्ति कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर में करोड़ों किसान ले रहे हैं। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Update Know What 3 Works to Complete
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock

अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें किसानों के खाते में भेज चुकी है। 19वीं किस्त फरवरी माह में जारी की गई थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Update Know What 3 Works to Complete
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock

इस कारण देशभर में करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस योजना की 20वीं किस्त सरकार इसी जुलाई महीने में 18 तारीख को जारी कर सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतीहारी का दौरा करने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Update Know What 3 Works to Complete
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

वहीं सरकार ने अभी तक 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक एलान नहीं किया है। इस योजना की 20वीं किस्त कब आएगी इसकी तारीख का जल्द एलान सरकार द्वारा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Update Know What 3 Works to Complete
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date - फोटो : AdobeStock

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अपनी इस गलती को ठीक करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed