फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Mutual Fund: SBI की इस स्कीम में 300 रुपये के निवेश पर मिल सकते हैं 6.3 करोड़, जानें क्या है स्कीम

Fri, 12 Aug 2022 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest 300rs and get 6.3 Crores Rupees Know Investment Plan and Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund - फोटो : Istock

SBI Mutual Fund: अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी अच्छे निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई की एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम में के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई की इस म्युचुअल फंड स्कीम का नाम SBI Technology Opportunities Direct Growth Mutual Fund है। इस स्कीम में आप निवेश करके मैच्योरिटी के समय 6.3 करोड़ रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं। एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते तीन सालों में सालाना 29.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पिछले 5 सालों की करें, तो इसका सालाना रिटर्न 27.27 प्रतिशत रहा है। ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेश के लिए ये स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

SBI Mutual Fund to Invest 300rs and get 6.3 Crores Rupees Know Investment Plan and Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund - फोटो : Istock

6.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको इस म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने 9 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

SBI Mutual Fund to Invest 300rs and get 6.3 Crores Rupees Know Investment Plan and Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund - फोटो : Istock

अर्थात अगर आप रोजाना 300 रुपये की बचत करके इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आप 30 सालों के बाद कुल 6.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest 300rs and get 6.3 Crores Rupees Know Investment Plan and Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund - फोटो : iStock

निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 32.4 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर 6 करोड़ रुपये का वेल्थ गेन होगा। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करके आप शानदार रिटर्न पा सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपने भविष्य को सुरक्षित करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। 

विज्ञापन
SBI Mutual Fund to Invest 300rs and get 6.3 Crores Rupees Know Investment Plan and Benefits in Hindi
SBI Mutual Fund - फोटो : iStock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed