Tips For Buying a Second Hand Car or Bike: अगर आप देखेंगे तो हर कोई चाहता है कि वो ऐसे वाहन से यात्रा करें, जो कंफर्ट हो और उसका समय भी बचाए। ऐसे में लोग अपने वाहन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्कूल-कॉलेज के लिए, दफ्तर जाने के लिए, घूमने जाने के लिए या किसी अन्य काम के लिए लोग अपने वाहन से जाना ही पसंद करते हैं। पर हर किसी के पास गाड़ी नहीं होती। ऐसे में कई लोग तो पुरानी गाड़ी खरीद लेते हैं, ताकि कम पैसों में उनके पास चीज आ जाए। लेकिन आपके लिए ये बेहद जरूरी है कि जब भी आप कोई पुरानी गाड़ी खरीदें तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपका भारी नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"639c4b5f1026a76b732030d4","slug":"tips-for-buying-a-second-hand-vehicle-these-things-to-keep-in-mind-while-buying-a-second-hand-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी तो ये चार बातें कभी न भूलें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी तो ये चार बातें कभी न भूलें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
Fri, 16 Dec 2022 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
पुरानी गाड़ी खरीदते समय इन चीजों को जान लें:-
नंबर 1
- किसी भी गाड़ी की जान उसका इंजन होता है। इसलिए पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो गाड़ी की चमक पर न जाकर उसका इंजन जरूर चेक करें। अपने साथ किसी मैकेनिक को ले जाएं, जो गाड़ी को अच्छे से चेक कर सके। अगर आप बिना इंजन चेक किए गाड़ी खरीदते हैं, तो हो सकता है कि आपको भारी खर्चा उठाना पड़ जाए।
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आप पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो उसमें इंजन ऑयल चेक कर लें कि है या नहीं। अगर आप बिना इंजन ऑयल के गाड़ी चला देते हैं, तो इससे इंजन सीज हो सकता है। ऐसे में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इसे जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप जब भी कोई पुरानी गाड़ी खरीदें, तो ध्यान दें कि उसके पेपर पूरे हो। आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस जैसे पेपर्स जरूर चेक करें। अगर गाड़ी 15 साल से ज्यादा पुरानी है, तो न ही खरीदें। वरना सड़क पर आपका चालान कट सकता है, क्योंकि नियमों के तहत 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी नहीं चला सकते।
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
नंबर 4
- कोई भी पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो उसकी कंडीशन जरूर देखें। गाड़ी कहीं से टूटी तो नहीं, बॉडी कैसी है, लाइट आदि चीजें जरूर देखें। किसी तरह की दिक्कत हो, तो उसके पैसे जरूर कम करवाएं।